पटना: गंगा नदी पर निर्मित महात्मा गांधी सेतु का आखिरकार पुनर्निर्माण हो गया। आज यानी मंगलवार को 24 साल बाद एक बार फिर इस पुल के दोनों लेन पर एक साथ आवाजाही शुरू होगी। गांधी सेतु के दूसरे लेन का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी उद्घाटन करेंगे। 1981 में निर्मित इस पुल का ढांचा चंद वर्षों बाद ही जर्जर हो गया था। इस पुल के एक लेन का नवनिर्माण पहले ही हो चुका है और उस पर वाहनों की आवाजाही चालू हैं। दूसरे लेन के चालू हो जाने के बाद करीब 24 साल बाद इस पुल के दोनों लेन पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। अब इसके दोनों लेन चालू हो जाने के बाद पटना से हाजीपुर रूट पर जाने के लिए जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा।
शिलान्यास कार्यक्रम:
केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी आज बिहार के दौरे पर आ पहुंच रहे हैं। सोमवार को उन्होनें खुद इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस मौके पर केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी करीब 13,585 करोड़ की लागत वाली 15 परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। गांधी सेतु का सुपर स्ट्रक्चर बनकर तैयार है। वर्षों से बंद पुल का पूर्वी लेन को कल लोकार्पित किया जायेगा। फिलहाल पुल के एक लेन से ही वाहनों का आवागमन होता है। ऐसे में गाड़ियों का दबाव काफी ज्यादा रहता है। दूसरे लेन के शुरू होने से यात्रियों को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है।
ये भी पढ़े: प्रशांत किशोर का बड़ा दावा- नया राजनीतिक प्रयोग के लिए 6 राज्यों के CM देंगे पैसा!
सीएम नीतीश कुमार से करेंगे मुलाकात:
बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन और अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सोमवार को गांधी सेतु के पूर्वी लेन के लोकार्पण को लेकर विस्तृत जानकारी दी। मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मंगवार सुबह करीब 10:30 बजे पटना पहुंचेंगे। पटना एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद नितिन गडकरी सीधे सीएम हाउस जाएंगे। मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे। इसके बाद दोनों नेताओं की मौजूदगी में 13,585 करोड़ की लागत वाली 15 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा।
जाम से मिलेगी राहत:
गांधी सेतु का दूसरा लेन खुलने के साथ ही लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल सकती है। फिलहाल एक लेन ही चालू होने के कारण वाहनों की लंबी कतार लगी रहती है। इससे यात्रियों के साथ ही मालवाहक वाहनों को भी दूरी तय करने में देरी होती है। बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन उद्घाटन को लेकर हाजीपुर में खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहेंगे।
ये भी पढ़े: भारतीय नोट पर नहीं दिखेगी महात्मा गांधी की तस्वीर! रिजर्व बैंक ने दिया ये बड़ा बयान