पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भोजपुरी को लेकर बड़ा एलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षा में भोजपुरी भाषा को शामिल किया जाएगा। सोमवार को जनता दरबार कार्यक्रम के बाद सीएम नीतीश कुमार मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान पत्रकारों ने झारखंड में चल रहे भाषा विवाद को लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो उस पर उन्होंने कहा कि झारखंड में आज जो कुछ हो रहा है वह बहुत ही गलत बात है, वहां पर भोजपुरी मगही और मैथिली भाषा बोलने वाले बहुत सारे लोग रहते है और इन भाषाओं का सम्मान किया जाना चाहिए।
विदित हो कि झारखंड में भाषा को लेकर पिछले कई महीनों से विवाद जारी है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सरकार ने स्थानीय स्तर पर बोले जाने वाली भोजपुरी और मगही को भाषा सूची से हटा दिया है। जिसको लेकर भाजपा और बिहार के रहने वाले लोग हेमंत सरकार की आलोचना कर रहे हैं। इसको लेकर जब मीडिया कर्मियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनकी प्रतिक्रिया जानना चाहा तो उन्होंने कहा कि झारखंड की सरकार को पता नही है कि भोजपुरी का अंतर्राष्ट्रीय महत्व है। भोजपुरी तो बिहार ही नही उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़ बंगाल और मध्यप्रदेश आदि राज्यों में बोली जाती है।
यह भी पढ़े : 16 साल के भारतीय ने रोका वर्ल्ड नंबर-1 शतरंज खिलाड़ी का विजय रथ, तेंदुलकर ने की तारीफ
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मैथिली संविधान की आठवीं अनुसूची में भी शामिल है और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने मैथिली भाषा को हमारे ही आग्रह पर संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया था। सीएम नीतीश ने आगे कहा बिहार सरकार भोजपुरी भाषा को प्राथमिक शिक्षा में शामिल करने पर चर्चा चल रही है। भोजपुरी भाषा को और व्यापक तौर पर बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार को भी अवगत कराई जाएगी। भोजपुरी भाषा को देश-दुनिया में बोला जाने वाला भाषा है और इसका सम्मान किया जाना चाहिए।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भोजपुरी भाषा के अलावा मगही भाषा को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मगही भाषा का काफी महत्व है। बिहार के बड़े हिस्से में लोग मगही बोलते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा कि कई बार हम भोजपुरी के सम्मेलन में गये हैं। हम मगही इलाके के हैं, लेकिन कभी-कभी भोजपुरी में भी बोलने की कोशिश की है। इससे पहले सीएम नीतीश ने कहा था कि ‘हो सकता है कि वो (हेमंत सोरेन) इस बयान को कोई राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहे हों और ऐसा है तो वो कोशिश करते रहें। लेकिन हमलोगों के मन में पूरे झारखंड के लिए प्रेम और सम्मान का भाव है।’
यह भी पढ़े : ‘कच्चा बादाम’ सिंगर भुबन अब नहीं बेचते मूंगफली, कहा- मैं अब सेलिब्रिटी हूं