पटना: अपनी ही पार्टी के खिलाफ बयान बाजी करने के लिए बाढ़ विधानसभा के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू को नोटिस भेजा गया है। गुरुवार को यह नोटिस भाजपा के अनुशासन समिति ने अपने ही विधायक को भेजा। ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू पर आरोप है कि उन्होंने अपने ही पार्टी के खिलाफ सख्त टिप्पणी की थी और केंद्रीय नेतृत्व पर सवाल उठाए थे। पार्टी के अनुशासन समिति के अध्यक्ष विनय सिंह ने इस मामले में विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानी को नोटिस भेजा है।
भाजपा की अनुशंसा समिति के अध्यक्ष विनय सिंह ने बताया कि ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू का बयान भाजपा के मर्यादा और अनुशंसा के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व पर सवाल खड़ा करना यह बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू को बयान देने से पहले सोचने की आवश्यकता है। उन्हें यह समझना चाहिए कि किस तरह की बयानबाजी की जानी चाहिए। विनय सिंह ने कहा कि ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू को 14 दिन के अंदर जवाब देने को कहा गया है कि उन्होंने पार्टी के खिलाफ बयान बाजी क्यों किया?
यह भी पढ़े: जीतन राम मांझी नीतीश कुमार के खिलाफ बोले- ‘गोली मारने पर भी शराब नहीं छोड़ेंगे’!
भाजपा की अनुशंसा समिति अध्यक्ष विनय सिंह ने कहा कि ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के खिलाफ बयान बाजी की। इसलिए उनसे जवाब मांगा गया है। पार्टी के द्वारा भेजा गया नोटिस में विधायक से यह भी पूछा गया है कि आप के खिलाफ कार्रवाई क्यों न की जाए इसकी भी वजह बताइए? विजय सिंह ने कहा कि ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू को नोटिस का जवाब देना होगा। उन्हें बताना होगा कि आखिर उन्होंने इस तरह की बयानबाजी क्यों की और उनपर पार्टी बयान बाजी करने के लिए कार्रवाई क्यों न करें?
बता दें कि ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू के ऊपर पार्टी विरोधी बयानबाजी करने का आरोप है। अपने बयान में भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने कहा था कि भाजपा के नेतृत्व सही नहीं है और यदि ऐसा ही चलता रहा तो भाजपा बिहार में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएगी। उन्होंने सीधे तौर पर प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल और पार्टी विधानमंडल दल के नेता उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद के ऊपर सवाल उठाए थे। इस प्रकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री पर सवाल उठाए जाने को लेकर पार्टी सिर्फ नेतृत्व गंभीर हो गई है और उन्हें जवाब देने को कहा गया है।
यह भी पढ़े: तेजस्वी यादव की हुई सगाई, अब लेंगे सात फेरे, जानिए दुल्हन कब आएंगी बिहार ?