पटना: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार से ‘जन सुराज अभियान’ का ऐलान किया किया है। इसके बाद पीके सत्ताधारी गठबंधन के निशाने पर आ गए हैं। बिहार एनडीए में शामिल तमाम राजनीतिक दलों ने प्रशांत किशोर को जमकर खरी-खोटी सुनाई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल ने प्रशांत किशोर पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने पीके को राजनीतिक धंधेबाज करार दिया है। संजय जायसवाल ने कहा कि जो आदमी कल तक राजनीतिक धंधा करता था, वह आज राजनीति में आ रहा है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने प्रशांत किशोर के जरिए राजद और लालू यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 90 के दशक के पहले कांग्रेस के नेता बूथ लूटने का काम करते थे लेकिन बाद में बूथ लूटने वाले गुंडे ही राजनीति में आ गए। 90 के दशक में तो लालू यादव के शासनकाल में तो हद ही हो गया, जब गुंडे-मवाली विधायक और सांसद बन गए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशांत किशोर को धंधेबाज करार देते हुए कहा कि साल 2000 तक जाति के नाम पर समाज सेवा करने वाले लोग राजनीति में आए और अब राजनीतिक धंधेबाज राजनीति में आ रहे हैं।
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर तंज करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि जब भी कहीं पर चुनाव आता है तो आठ दस लोगों को राजनीति में आने का शौक जग जाता है। चुनाव बाद उनका नशा उतर जाता है। उन्होंने कहा कि भारत में लोकतंत्र है और यहां सबको चुनाव लड़ने की आजादी है। प्रशांत किशोर इससे पहले भी ऐसा असफल प्रयास कर चुके हैं। बिहार समेत कई जगह अपना भाग्य आजमा चुके हैं। पीके के आने से बिहार की राजनीति में कुकोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
विदित हो कि संजय जयसवाल के पहले पूर्व डिप्टी सीएम और भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने भी प्रशांत किशोर पर जोरदार हमला बोला था। पीके के राजनीतिक एंट्री को लेकर सुशील मोदी ने कहा था कि इससे भारतीय जनता पार्टी जैसी बड़ी पार्टियों को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। आपको बता दें बिहार यात्रा पर निकलने का ऐलान किया है। इस दौरान पीके 3000 किलोमीटर की यात्रा पूरी करेंगे। इसके बाद इस बात का फैसला करेंगे कि बिहार में पार्टी मनाएंगे या नहीं लेकिन उन्होंने सुराज अभियान की शुरुआत कर दी है।
ये भी पढ़े: पीके का मिशन बिहार: 3000 KM का करेंगे पदयात्रा, लालू-नीतीश को लेकर कही ये बात!