पटना: नीति आयोग के रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की है। जनता के दरबार कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार पिछड़ा राज्य है यह स्वीकार करने में कोई बुराई नहीं है। देश की प्रति व्यक्ति आय के लिहाज से बिहार पिछड़ा राज्य है, इसीलिए हमलोग लगातार केंद्र सरकार से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं। पिछले कई वर्षों में राज्य में विकास कार्य हुए हैं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 के बाद बिहार के विकास के लिए हमने बहुत काम किए हैं। 2004-5 में बिहार में प्रति व्यक्ति आय ₹7914 था जो आज बढ़कर ₹50735 हो गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि केंद्र सरकार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देगा तो विकास में तेजी आएगी। विशेष राज्य का दर्जा मिलने के बाद बिहार का पैसा बचेगा और उस पैसे से बिहार का तेजी से विकास होगा।
यह भी पढ़े : पंचायत चुनाव में बवाल, मजिस्ट्रेट को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, बोगस वोट डलवाने का आरोप
नीति आयोग की रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अगर बिहार सबसे पीछे है तो पिछड़े राज्य को बढ़ाना आवश्यक है। देश के विकास के लिए आवश्यक है कि सभी राज्यों का विकास हो। नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार बिहार सबसे पिछड़ा राज्य है तो आयोग को यह सोचना चाहिए कि बिहार के विकास के बगैर देश का विकास कैसे होगा? मुख्यमंत्री ने बिहार के विकास में आबादी को भी जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि विकास के लिए राज्य में आबादी पर लगातार कंट्रोल किया जा रहा है। केंद्र सरकार यदि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देगा तो बिहार का विकास तेजी से हो पाएगा।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि नीति आयोग की रिपोर्ट का क्या मतलब है? इस रिपोर्ट में न दीर्घाकार है और न हर्सीकार। विभाग की प्राथमिकता पूरे देश का विकास करना है। अगर उनकी रिपोर्ट में बिहार पिछला दिख रहा है तो उसके उदाहरण के लिए आयोग को कुछ करना चाहिए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में 2005के समय क्या स्थिति थी और अब क्या स्थिति है? आयोग को यह सोचना चाहिए। बिहार सरकार की तरफ से नीति आयोग को पत्र लिखा गया है। पत्र में कहा गया है कि आप के लिहाज से बिहार पिछड़ा है तो इसे आगे बढ़ाना आप की भी जिम्मेदारी है।
यह भी पढ़े : बिहार में कोरोना का कहर, हर घंटे मिल रहे कोरोना के एक संक्रमित, जानें अपडेट !