पटना: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिछले दिनों भोजपुरी और मगही भाषा को लेकर दी गई विवादास्पद टिप्पणी का मामला गरमाता जा रहा है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हेमंत सोरेन के आपत्ति जनक बयान पर जताई है। राजधानी पटना में जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि झारखंड और बिहार भाई-भाई हैं। हम तो झारखंड वालों को अपना ही मानते हैं। जिन लोगों को इस बात एहसास नहीं है, वो इस तरीके का बयान देते हैं। पूर्व में बिहार और झारखंड दोनों एक ही थे। इन दोनों राज्यों के लोगों का एक दूसरे के प्रति काफी प्रेम है।
मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा कि झारखंड बिहार से अलग हो गया है, हम इस बात का सम्मान करते हैं। लेकिन, बिहार और झारखंड दोनों भाई है। दोनों राज्य के लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं। पूरा देश एक परिवार है। बिहार को झारखंड पर और झारखंड को बिहार पर कुछ बोलने की आवश्यकता नहीं है। लोग कहते थे कि झारखंड अलग हो गया तो बिहार बरबाद हो जाएगा, लेकिन अब बताइए कि क्या है कुछ याद? नीतीश ने कहा कि जो भाषा बिहार में बोली जाती है क्या वो झारखंड के लोग नहीं बोलते? इन सब बातों के विषय में सोचना नहीं चाहिए। नीतीश ने कहा कि अगर इसका किसी को लाभ मिलता है तो वो ले, हम तो इस तरह की बातों के बारे में नहीं सोचते हैं।
यह भी पढ़े: एक सप्ताह बाद भी नहीं सुलझी महनार नाबालिग हत्या कांड का मामला, जानें नई अपडेट!
नीतीश कुमार ने कहा कि कोई भाषा बोलने वाले लोग एक राज्य में नहीं रहते, वो अलग-अलग राज्यों में रहते हैं। राजनीति लाभ के लिए यदि कोई भाषायी बयान देता है, तो वो बोलता रहें। हमें इन सब चीजों से लेना-देना नहीं रहता है। हमारे मन में झारखंड के लोगों के प्रति सम्मान का भाव है। बता दें कि हाल ही में हेमंत सोरेन ने कहा था कि भोजपुरी और मगही भाषा बिहार की नहीं झारखंड की है। भोजपुरी में महिलाओं को गंदी-गंदी बातें कही जाती हैं।
17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर बिहार में हुए रिकॉर्ड कोरोना टीकाकरण पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा बिहार में छह महीने में छह करोड़ से ज्यादा वैक्सीन लगाए जाने का लक्ष्य है। बात दें कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर राज्य में 33 लाख से ज्यादा लोगों का टीकाकरण हुआ है। बिहार के लोग सक्रिय हैं, इसलिए वैक्सीनेशन का काम तेजी से किया जा रहा है।
यह भी पढ़े: पटनावासियों को मिला पहला लिफ्ट वाला फुट ओवरब्रिज की सौगात, जानें खासियत!