पटना: बिहार में लगातार बह रही तेज हवाओं और गिरते तापमान से कनकनी बढ़ गई है। सभी जिलो में ठंड का कहर जारी है। पिछले 24 घंटो में ठंड हवा के चलने से अधिकतर जगहों पर न्यूनतम तापमान में लगभग एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। पटना का तापमान लगभग 7.6 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं गया बिहार का सबसे ठंडा जिला पाया गया। गया में तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक अगले 24 घंटो में 11 जिलो में शीतलह स्थिति और बेहद ठंड पड़ने वाला है।
मौसम विभाग के अनुसार का पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्क बना रहा। राज्य का औसत न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री रहा, जबकि अधिकतम तापमान 22 से 23 डिग्री दर्ज किया गया। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5. 2 डिग्री सेल्सियस गया में रिकॉर्ड किया गया। पटना में 7.6 डिग्री सेल्सियस, छपरा में 10 डिग्री, वाल्मीकिनगर में 8.2 डिग्री, भागलपुर में 9.5 डिग्री, पूर्णिया में 9.7 डिग्री, मुजफ्फरपुर में 10.8 डिग्री, दरभंगा में 9.6 और सुपौल में 10.9 डिग्री रहा। हल्के से कोहरा भी प्रदेश में देखने को मिला है।
यह भी पढ़े: प्रयागराज की धरती से पीएम मोदी बताया क्यों बढ़ा रहे लड़कियों की शादी की उम्र ?
मौसम विभाग के अनुसार कि राज्य भर में उत्तर पश्चिम हवा का प्रभाव देखा जा रहा है। वहीं, कुछ दिनों से जो एक चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र मध्य बिहार एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश में बना हुआ था, वह अब बांग्लादेश के पास स्थित हो गया है। यह समुद्र तल से 1.5 किलो मीटर और 3.1 किलो मीटर एरिया तक फैला हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे के दौरान रात के तापमान में किसी तरह के बदलाव की उम्मीद नहीं है। हालांकि, इसके प्रभाव से राज्य में एक या दाे स्थानों पर हल्का कोहरा धुंध छाया रहेगा। राज्य भर में उत्तर पश्चिम हवा के प्रभाव से ठंड बढ़ रही है।
ठंड में ये सावधानी बरतने की जरूरत :
बिहार में तेजी से ठंड बढ़ रही है। जिन जिलों में शीत लहर का अलर्ट जारी किया गया है, वहां के लोगो को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। डॉक्टरों के अनुसार घर से बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनकर निकले। कान और गले मे मफलर या टोपी आवश्य लगाएं ताकि शरीर गर्म रहे। सुबह और शाम कोहरे के प्रकोप रहने के कारण अगर गाड़ी चलाकर बाहर निकलना पड़े तो हेड लाइट आवश्य जलाएं ताकि दुर्घटना से बचने में मदद करें। ठंड के मौसम में गर्म पानी जरूर पियें।
यह भी पढ़े : किन्नर की हत्या के बाद प्रदर्शन, पुलिस ने बरसाई लाठी, सड़क पर जबरदस्त बवाल