पटना: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे के क्रम में सीएम नीतीश कुमार ने बुधवार को पूर्णिया और कटिहार के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। अपने कटिहार दौरे के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप-मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कटिहार बरारी विधानसभा में बाढ़ पीड़ितों का जायजा लिया। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा कि बिहार की नदियों में बाढ़ के लिए गाद यानि सिल्ट भी जिम्मेदार है। सरकार इसके प्रबंधन को लेकर गंभीर है और इस समस्या को दूर करने के लिए कई स्तरों पर बातचीत की जा रही है
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरा करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश पटना पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि गंगा नदी में बाढ़ का स्तर बढ़ा इसके कारण कई जिला बाढ़ की चपेट में आया गया है। कई जगहों पर बाढ़ के कारण फसल क्षति का सरकार आकलन करेगी। बाढ़ में पशुओं के लिए भी अलग से व्यवस्था की जा रही है। इससे पहले अपने हेलीकॉप्टर से उतर कर मुख्यमंत्री नीतीश ने बरारी विधानसभा के बीएम कॉलेज स्थित बाढ़ पीड़ितों के लिए बनाए गए कम्युनिटी किचन का भी निरीक्षण किया।
यह भी पढ़े: आरसीपी सिंह ने खोला मंत्री बनने का राज, कहा- मंत्री बनने का फैसला मेरा नहीं!
इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से खुलकर उनकी समस्या की जानकारी ली। कम्युनिटी किचन में लोगों ने मुख्यमंत्री से भोजन पानी ठीक-ठाक देने की बात कही। वहीं, कई महिलाओं ने मुख्यमंत्री से काला प्लास्टिक नहीं मिलने की शिकायत की। मुख्यमंत्री ने तुरंत डीएम को बुलाकर इस बारे में जानकारी ली और अस्थाई रूप से रहने के लिए वाले लोगों को काला प्लास्टिक मुहैया करवाने का आदेश दिया।
बाढ़ पीड़ितों की हालात की जानकारी लेने के साथ-साथ मुख्यमंत्री पशु चारा की व्यवस्था से भी अवगत हुए। मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बाढ़ पीड़तों के जमीनी हालात को समझने और उसे दूर करने के लिए हम लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि तमाम प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव के कार्य जारी है। लोगों के बीच पशु चारे एवं पॉलीथिन का वितरण किया जा रहा है और कम्युनिटी किचन की व्यवस्था की गई है। फिर भी जो लोग इस राहत कार्य से वंचित रह गए हैं, उनके लिए जिला प्रशासन राहत सामग्री उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है।
यह भी पढ़े: तेज प्रताप यादव का मोदी पर हमला, बोले- ‘उनका हर वादा झूठ की चाशनी में लिपटा!