पटना: बिहार पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए वोटिंग जारी है। बिहार में पंचायती राज व्यवस्था के तहत 23161 पदों के लिए 9886 मतदान केन्द्रों पर वोटिंग हो रही है। इस चरण में 34 जिलों के 48 प्रखंडों में वोट डाले जाएंगे। बिहार राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इस बार पंचायत चुनाव में बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए मतदाताओं का डाटा अपलोड कर दिया गया है। चुनाव के दौरान किसी भी तरह कानून-व्यवस्था भंग न हो इसके लिए सभी मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।खास बात यह है कि दूसरे चरण में वोटिंग से पहले ही 3402 उम्मीदवार जीत चुके हैं। दरअसल इन सीटों पर एक प्रत्याशी का नामांकन होने की वजह से उनको निर्विरोध चुन लिया गया है।
बिहार पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 34 जिलों के 48 प्रखंडों की 692 पंचायतों की जनता गांव की सरकार बनाने के लिए मुखिया, सरपंच, ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम कचहरी पंच, पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्य के पदों के लिए शांतिपूर्वक वोट डाल रही है। मतदान में 21,131 पदों के लिए प्रतिनिधि चुने जाने हैं। मतदान शांतिपूर्ण रहे, इसके लिए पुलिस-प्रशासन कल रात से हीं अलर्ट है। सुबह से हीं मतदान कर्मी मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे थे।
यह भी पढ़े: सीएम नीतीश कुमार ने बुलाया सर्वदलीय बैठक, जातीय जनगणना पर फैसला का उम्मीद!
आज बेगूसराय जिले के भगवानपुर प्रखंड के 15 पंचायत में चुनाव हो रहे हैं। इसमें 15 मुखिया, 15 सरपंच ,21 पंचायत समिति सदस्य ,213 वार्ड सदस्य एवं 2 जिला परिषद सदस्य के लिए 114373 मतदाता मतदान करेंगे। साथ हीं हाजीपुर सदर प्रखंड के 23 पंचायतों में मतदान जारी है। इसके लिए 330 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। विभिन्न पदों के लिए 2499 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। दूसरे चरण के पंचायत चुनाव में समस्तीपुर जिले के ताजपुर, पूसा और समस्तीपुर प्रखंड के पंचायतों में वोट डाले जा रहे हैं। इसके लिए 1194 पदों के लिए 528 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे।
सीवान जिले के सीवान सदर प्रखंड में दूसरे चरण में 18 पंचायत में चुनाव जारी है। 18 मुखिया,18 सरपंच, 2 जिला पार्षद और 233 वार्ड/वार्ड सदस्य के लिए मतदान जारी है। सीवान सदर प्रखंड में इन सभी पदों के लिए 236 बूथ बनाये गए है। कुल 131897 मतदाता अपना मत का प्रयोग करेंगे। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में बक्सर जिले के राजपुर प्रखंड में 19 पंचायतों मतदान जारी है।
यह भी पढ़े: ‘बंगला’ पर किसका अधिकार? चिराग ने खटखटाया चुनाव आयोग का दरवाजा!