पटना: लोकसभा चुनाव में भले ही अभी ढाई साल का वक्त बाकी है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी अभी से ही इसकी तैयारी में जुट गई है। रविवार को दिल्ली में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने आने वाले समय के लिए बिहार भाजपा की तैयारियों की जानकारी साझा करते हुए कई प्रमुख घोषणाएं की।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी की भर्ती और बैठक में शामिल बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बताया कि दिसंबर महीने तक मंडल स्तर पर कार्य समिति का गठन किया जाएगा। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि भाजपा भूत अध्यक्ष कमेटी और पन्ना प्रमुख बनाने के लक्ष्य पर जोर शोर से काम की जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य है कि 6 अप्रैल 2022 तक हर बूथ पर पन्ना प्रमुख बना दिया जाए और हर मतदान केंद्र पर भाजपा को मज़बूत किया जाए।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि किसी भी चुनाव में पन्ना प्रमुखों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष के नीचे स्तर पर पन्ना प्रमुख के स्तर पर पार्टी लोगों से जुड़ने का काम करेगी ताकि भाजपा के न सिर्फ संगठन में मजबूती आए, बल्कि पार्टी ज्यादा से ज्यादा लोगों से भी जुड़ सकें। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि आने वाले समय में भाजपा को बिहार में मजबूती देना हमारा लक्ष्य है।
जिला स्तर पर होगा 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम :
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बताया कि 22 नवंबर तक प्रदेश भाजपा कार्यसमिति पूर्ण करनी है। साथ ही दिसंबर तक मंडल स्तर पर कार्य समिति को पूरा करना है। उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला स्तर पर पूरा करना है। भारतीय जनता पार्टी इसको लेकर प्रमुख नेताओं को काम देने वाली है। आने वाले समय में संगठन को मजबूती के साथ चुनाव के लिए तैयार करना लक्ष्य रखा गया है।
बिहार भाजपा की यह कवायद काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। राजनीतिक विशेषयों की माने तो विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन की प्रदर्शन अच्छी नहीं थी, जिसे देखते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में बेहतर परिणाम के लिए तैयारी की जा रही है। भाजपा नहीं चाहती है कि आने वाले चुनाव में पार्टी किसी भी तरह से कमजोर हो।
यह भी पढ़े: नहाय-खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ हुआ शुरू, व्रतियों ने गंगा में लगाई डुबकी!