पटना : लोक जनशक्ति पार्टी की लड़ाई थमने का नाम नहीं ले रही है। चिराग पासवान ने दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल अर्जी लगाई है। इसमें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कि उस फैसले को चुनौती दी गई है, जिसमें उनके चाचा पशुपति कुमार पारस के सांसदों वाले गुट को लोक जनशक्ति पार्टी के तौर पर मान्यता दी गई है। दाखिल अर्जी में चिराग पासवान ने पार्टी विरोधी गतिविधि कर धोखा देने का हवाला देकर पशुपति कुमार पारस को पार्टी से निकाल दिया गया था। इनके अलावा सभी सांसद भी इसमें मौजूद है।
चिराग पासवान ने दाखिल अर्जी में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के कुल 75 सदस्य होने का हवाला दे रहे हैं। साथ हीं इनमें से 66 सदस्य उनके गुट में है। इस वजह से पशुपति कुमार पारस के पास कोई ऐसा आधार नहीं है कि वह पार्टी को अपना कह सके। साथ हीं उन्होने यह भी कहा है कि सिर्फ सांसद से पार्टी नहीं बनता है। पार्टी में सभी लोग की अपनी भूमिका होता है।
जानिए क्या है पूरा मामला :
13 जून को विवाद तब सुर्खियों में आया जब पशुपति कुमार पारस सभी सांसदों के साथ संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई थी। जिसमें चिराग पासवान शामिल नहीं थे। इस बैठक में हाजीपुर के सांसद पशुपति कुमार पारस को संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष चुना गया था। ये सूचना लोक सभा स्पीकर को दी गई। साथ हीं लोक सचिवालय ने उन्हें मान्यता भी दे दी।
इसके बाद चिराग पासवान ने अपनी ओर से राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई। जिसमें इन सभी सांसदों को लोक जनशक्ति पार्टी से निष्कासित किया गया। साथ हीं पार्टी का अध्यक्ष चिराग पासवान को घोषित किया गया। इसके बाद से हीं चिराग पासवान पशुपति पारस के खिलाफ हो गए और आशीर्वाद यात्रा करने की घोषणा कर दी। पशुपति कुमार पारस के संसदीय क्षेत्र हाजीपुर से आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत हुई। जिसमें हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। इस यात्रा में चिराग पासवान बिहार के सभी जिलों घूम घूम कर जन समर्थन मांगेंगे। जिससे यह साबित कर सकें कि लोक जनशक्ति पार्टी पर सिर्फ चिराग पासवान का अधिकार है।
हालांकि पशुपति कुमार पारस को मंत्री बना दिया गया है। जिससे चिराग पासवान की मुश्किलें और बढ़ गई है। अब देखना है कि हाई कोर्ट इस मामले में क्या फैसला निकल कर आता है। चिराग पासवान ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर यह मांग की थी कि पशुपति कुमार पारस को संसदीय दल का नेता बनाने पर फिर से विचार किया जाए। इस पर अब तक कोई पत्र या खबर नहीं आई है। इस वजह से चिराग पासवान ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया \
ये भी पढ़े: चिराग आज से शुरू कर रहे ‘आशीर्वाद यात्रा’, पटना पहुंचते ही दिखाएंगे दम!