पटना: राजधानी पटना के बिहार म्यूजियम में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बिहार के उद्योग मंत्री सैय्यद शाहनवाद हुसैन शामिल हुए। इस दौरान उद्योग मंत्री ने राज्य के 40 कलाकारों को पुरस्कृत किया। समारोह के दौरान मंत्री शाहनवाज हुसैन ने अपने सम्बोधन में कहा कि बिहार के शिल्पकार, बुनकर और कलाकारों द्वारा बनाई गई चीजें, देश व दुनिया में जाएं, हम इसके लिए प्रयास कर रहे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का संकल्प है कि कला, शिल्प और पारंपरिक उद्योग बिहार की पहचान को पूरे देश के साथ-साथ विश्व पहुंचाया जाए।
बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा सरकार बिहार में बड़े उद्योगों के साथ-साथ लघु उद्यमों के लिए फिक्रमंद हैं। सरकार लघु उद्यमों को प्रोत्साहित करने के इस बार कलाकारों को मिलने वाली पुरस्कार राशि भी दोगुनी की है। पहले कलाकारों को 25 हजार की पुरस्कार राशि दी जाती थी, जिसे अब 50 हजार कर दिया गया है। साथ ही 11 हजार की पुरस्कार राशि को बढ़ाकर 15 हजार कर दिया गया है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि कलाकारों का असली ईनाम है कि उनकी कृतियां देश व विश्व के हर कोने में पहुंचे।
यह भी पढ़े: नालंदा का एक गाँव है हिन्दुस्तान की खूबसूरती, मस्जिदों में हिंदू अदा करते हैं नमाज!
बिहार के नये म्यूजियम का तारीफ करते हुए उदयोग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि वे पहली बार यहां आए हैं और इसकी सुन्दरता से वे काफी प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सोच को धन्यवाद करता हूँ। मुख्यमंत्री ने बिहार के कलाकारों के लिए इतने भव्य म्यूजियम का निर्माण कराया है। शाहनवाज हुसैन ने समारोह में जुटे सभी शिल्पकारों, कलाकारों को उत्साहित करते हुए कहा कि कलाकार इतनी महान कृतियाँ बनाए जिसे भविष्य में म्यूजियम में भी जगह मिल सकें। उन्होंने कहा कि बिहार के सभी कलाकारों को इसी सोच के साथ काम करना होगा, तभी बिहार अपनी पहचान को विश्व पलट पर स्थापित कर पाएगा।
बिहार उद्योग मंत्री ने बिहार म्यूजियम में आयोजित समारोह में राज्य के 40 कलाकारों को पुरस्कृत किया। इसमें से 20 कलाकारों को 50 हजार राशि का चेक और अऩ्य 20 कलाकारों को 25 हजार राशि का चेक प्रोत्साहन राशि के तौर पर दिया गया। सभागार में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री ने यह भी कहा कि उपेन्द्र महारथी शिल्प संस्थान देश के प्रमुख कला संस्थानों में से एक है, जो बिहार में काफी अच्छा काम कर रहा है।
यह भी पढ़े: जाति के कारण इस पंचायत का नहीं हो रहा है विकास, लोगों ने मुखिया बताया चोर !