पटना: बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने की तैयारी की है। इसमें राष्ट्रपति रामनाद कोविंद को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। उन्होंने अक्टूबर महीने में आने की सहमति दे दी है। जिसके बाद राज्य में तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा एवं विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने गुरुवार को विधानसभा कक्ष में मंत्रियों के साथ बैठक की। इस बैठक में विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी, उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी एवं भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी शामिल थे। सभी नेताओं ने बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए कई सुझाव सामने रखें।
यह भी पढ़े: पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यालय में लगाई गई “नमो चाय” स्टाल, जानिए पूरी तैयारी!
विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि विधानसभा भवन लोकतंत्र के कई ऐतिहासिक पलों का गवाह रहा है। इसके सौ वर्ष पूरा होने पर प्रस्तावित कार्यक्रम को यादगार बनाने की जरूरत है, ताकि लोकतांत्रिक विरासत से नई पीढ़ी सीख ले सके व परिचित हो सके। बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह की शुरुआत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की है। विशेष कार्यक्रम के लिए राष्ट्रपति से अक्टूबर में पटना आने का अनुरोध किया गया था, उन्होंने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। विधानसभा कक्ष में हुए बैठक में विधानसभा के प्रभारी सचिव अनिल जायसवाल तथा परिषद के कार्यकारी सचिव बिनोद कुमार भी मौजूद थे।
मालूम हो कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित बिहार के तमाम नेताओं से काफी मधुर संबंध है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का बिहार की जनता के दिलों में भी खास जगह है। वे पूर्व में बिहार का राज्यपाल रह चुके हैं। बिहार में बतौर राज्यपाल उन्होंने बिहार की विकास कार्यों में काफी योगदान दिया था। बिहार में कार्यरत रहने के दौरान ही वे राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनें और फिर भारत के 17वें राष्ट्रपति के रूप में चुने गए। यही वजह है कि बिहार के नेता राष्ट्रपति जी पर अपना खास अधिकार और संबंध मानते रहे हैं। खास बात यह है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी इस बात को समझते हैं और राज्य में जब कभी भी उन्हें आने आमंत्रण मिलता है, वे यहां आने से परहेज नहीं करते हैं।
यह भी पढ़े: एरोप्लेन उड़ाने वाले सांसद, एंबुलेंस से करवा रहे हैं शराब की तस्करी : राजू दानवीर