पटना: राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू यादव को हाल ही में चारा घोटाले के एक और मामले में दोषी ठहराए गए हैं। 21 फरवरी को कोट इसमें फैसला सुनाएगी। इसी बीच कांग्रेस के महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने लालू यादव के समर्थन में ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि लालू यादव को राजनीति के चलते परेशान किया जा रहा है, जो भाजपा सामने नहीं झुकता है उसे हर तरीके से प्रताड़ित किया जाता है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के समर्थन ट्वीट करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि “भाजपा की राजनीति का ये अहम पहलू है कि जो भी उनके सामने झुकता नहीं है, उसको हर तरह से प्रताड़ित किया जाता है। लालू प्रसाद यादव जी पर इसी राजनीति के चलते हमला किया जा रहा है। मुझे आशा है कि उन्हें न्याय जरूर मिलेगा।”
भाजपा की राजनीति का ये अहम पहलू है कि जो भी उनके सामने झुकता नहीं है, उसको हर तरह से प्रताड़ित किया जाता है।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) February 18, 2022
लालू प्रसाद यादव जी पर इसी राजनीति के चलते हमला किया जा रहा है। मुझे आशा है कि उन्हें न्याय जरूर मिलेगा।
डोरंडो कोषागार मामले में दोषी ठहराए गए लालू यादव :
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव 15 फरवरी को 139 करोड़ रुपए के चारा घोटाले के एक और मामले डोरंडो कोषागार मामले में दोषी ठहराया गया है। कोर्ट ने फिलहाल फैसला सुरक्षित रख लिया है और 21 फरवरी को सजा का ऐलान होगा। बता दें कि 26 साल तक चले इस मुकदमे की सुनवाई के दौरान सीबीआई की स्पेशल कोर्ट मैं अभियोजन की ओर से 575 लोगों की गवाही कराई गई जबकि बचाव पक्ष की तरफ से 25 गवाह पेश किए गए। अब 21 फरवरी को कोर्ट लालू प्रसाद यादव को लेकर सजा सुनाएगी।
यह भी पढ़े : CM नीतीश ने चन्नी के बयान पर जताई आपत्ति, कहा-कांग्रेस कैसा आदमी को दे दिया है मौका ?
99 आरोपियों पर फैसला :
वर्ष 1996 चारा घोटाले के डोरंडा कोषागार में मामले में दर्ज की गई थी। शुरुआत में इस मामले में कुल 170 आरोपी थे। इनमें से 55 आरोपियों की मौत हो चुकी है, जबकि सात आरोपियों को सीबीआई ने सरकारी गवाह बना लिया। इसके अलावा दो आरोपियों ने अदालत का फैसला आने के पहले ही अपना दोष स्वीकार कर लिया। छह आरोपी अब भी तक फरार बताया जा रहा है। बाकी 99 आरोपियों पर फैसले की सुनवाई हुई। इसमें से 24 आपोरियों को बारी कर दिया गया है।
इन लोगों को किया गया बरी :
बहुचर्चित चारा घोटाले के डोरंडा कोषागार में जिन लोगों को बरी किया गया है उनमें राजेन्द्र पांडे, साकेत, दिनांनाथ सहाय, श्रीमती चंचला सिंह, सुलिन श्रीवास्तव, अईनुल हक, रंजीत सिन्हा, सनाउल हक, मो एकराम, मो हुसैन, शैरो निशा, रामसेवक साहू, कुमारी अनिता प्रसाद, कलसमनी कश्यप, बलदेव साहू, अनिल कुमार सिन्हा (सप्लायर), निर्मला प्रसाद, रामावतार शर्मा, डॉ कामेस्वर प्रसाद, रमाशंकर सिन्हा, बसन्त, हरीश खन्ना, मधु, शामिल हैं।