पटना: राजधानी पटना के गाय घाट स्थित महिला सुधार गृह में महिलाओं और युवतियों के साथ दुर्व्यवहार और शोषण का मामला सामने आने के बाद से विपक्ष सत्ता पक्ष पर लगातार हमलावर हो गया है। पटना हाईकोर्ट ने भी इस मामले पर संज्ञान लेते हुए सरकार को फटकार लगाई है। इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल की नेत्री और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने नीतीश सरका र पर गंभीर आरोप लगाते हुए निशाना साधा है।
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने राजधानी पटना के गायघाट स्थित महिला सुधार गृह में महिलाओं और युवतियों के साथ दुर्व्यवहार और शोषण के मामले पर कहा कि यह घटना मुजफ्फरपुर बालिका सुधार गृह जैसा है। यह घटना सरकार की नाकामी को दर्शाता है। सरकार का दावा करती है कि राज्य में डबल इंजन की सरकार है और महिलाएं सुरक्षित हैं। राबड़ी देवी ने आरोप लगाया कि इस मामले में सरकार की संलिप्तता है। सरकार के आदमी ही महिलाओं की सप्लाई करती है। सरकार को जानकारी है कि किस प्रकार से यह धंधा राज्य में फल-फूल रहा है। बिना सरकार की संलिप्तता के यह संभव नहीं है।
यह भी पढ़े : PM मोदी बोले- हिस्ट्रीशीटर्स को बाहर रखने और नई हिस्ट्री बनाने वाला ये चुनाव !
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार की जनता सब कुछ देख रही है। कैसे सरकार महिलाओं को सुरक्षा मुहैया कराने में नाकाम है। राबड़ी देवी ने कोर्ट के द्वारा नीतीश सरकार को फटकार लगाए जाने पर कहा कि सरकार कोर्ट के आदेश का वैल्यू नहीं करती है। कोर्ट ने सरकार को लताड़ लगाई है। बिहार में डबल इंजन की सरकार है लेकिन कोर्ट का कोई वैल्यू नहीं करता है। राजद नेत्री राबड़ी देवी ने कहा कि सरकार की संलिप्तता के बगैर इस तरह की घटना नहीं की जा सकती है। जदयू के मंत्री की संलिप्तता पर राबड़ी देवी ने कहा कि जानकारी मिली है कि उन्हें क्लीन चिट मिल गया है। इससे साफ पता चलता है कि सरकार पूरी तरह इस मामले में संलिप्त है।
10 फरवरी को राष्ट्रीय जनता दल कार्यकारणी की बैठक बुलाई गई है। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर चर्चा होगी। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से जब इस सिलसिले में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह खबर बिल्कुल बेकार है। तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने का खबर झूठा चल रहा है। पिछले दिनों राजद नेता तेज प्रताप यादव ने भी तेजस्वी यादव को राजद अध्यक्ष बनाए जाने पर कहा था कि फिलहाल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव है और आगे भी वही रहेंगे। अब राबड़ी देवी ने भी साफ कर दी है कि राजद कार्यकारिणी की बैठक में अध्यक्ष को लेकर कोई फैसला नहीं होने वाला है।
यह भी पढ़े : सीएम योगी नामांकन से पहले बोले- भाजपा को मिलेगी प्रचंड जीत, अमित शाह ने की तारीफ