पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 22 दिसंबर से 15 जनवरी तक समाज सुधार यात्रा निकालने वाले हैं। इसको लेकर भी राजनीति तेज हो गई है। राजद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुधार यात्रा को नौटंकी यात्रा करार दिया है। जनता दल यूनाइटेड अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि “समाज सुधार नौटंकी यात्रा पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आम लोगों को छोड़ केवल पुलिसकर्मियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, जीविका दीदियों और मानदेय भोगियों को संबोधित करेंगे।”
राजद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाज सुधार यात्रा को लेकर कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया। ट्विटर पर लिखा है कि “समाज सुधार नौटंकी यात्रा में प्रत्येक प्रतिभागी पर ₹275 खर्च किए जाएंगे प्रशासन समुचित वाहनों का प्रतिबंध करेगा एक वाहन पर खजाने से ₹5000 खर्च किया जा सकता है।” इस ट्वीट के साथ आज आपने एक पत्र भी साझा किया है। इस पत्र को जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी ने बिहार के सभी जिलाधिकारियों के लिए लिखा है। पत्र में कहा गया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाज सुधार यात्रा के दौरान जनसभाओं में सभा स्थल और इन से जुड़ने वाले जिलों में लगभग 800 जीविका समूह की सदस्य भाग लेंगे तथा आयोजन में खर्च होने वाले बाय का भुगतान जीविका कार्यालय द्वारा किया जाएगा।
जीविका मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी ने सभी जिलों के जिलाधिकारियों को जो पत्र लिखा है, उसमें कहा गया है कि जिला परियोजना प्रबंधक द्वारा जीविका की प्रतिभागियों के लिए भोजन और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए अधिकतम ₹200 प्रति सदस्य खर्च किया जाएगा। पत्र में सभा स्थल जीविका दीदी को लाने और ले जाने के लिए व्यवस्था करने की बात भी कही गई है। इस कार्य के लिए प्रशासन द्वारा अवश्य सहयोग किया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाज सुधार यात्रा में शामिल होने वाले जीविका दीदी के लिए लाने और ले जाने वाले वाहनों में आवश्यक मेडिकल किट सैनिटाइजर मास्क आदि की व्यवस्था की जाएगी। इन सभी सुविधाओं के लिए जिला परियोजना प्रबंधक अधिकतम ₹5000 तक खर्च कर सकेंगे।
यह भी पढ़े : मांझी ने ब्राह्मणों को गाली दी, फिर मांगी माफी, बोले- अपने समाज के लोगों को कहा था
राजद ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि बिहार देश में सबसे पिछड़ा राज्य है। बावजूद इसके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अनाप-शनाप फिजूल खर्च कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद कहते हैं कि यहां संसाधनों का अभाव है। बावजूद वे अपनी सनक मिटाने के लिए सरकारी कर्मचारियों और माननीय कर्मियों को प्रवचन देने के लिए अनाप-शनाप खर्च कर रहे हैं। राजद ने लिखा कि राम जाने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तीन चार जिलों को इकट्ठा कर कौन सी लक्ष्य पूर्ति कर लेंगे।
वहीं, जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि संपत्ति विकास सूचकांक में लालू परिवार की निष्ठा रही है। राजद को समाज सुधार से कोई मतलब मतलब नहीं है और ना ही उनकी रूचि है। मानव विकास सूचकांक को बेहतर करने मैं समाज भारत यात्रा बड़ी भूमिका निभाएगा। नीरज कुमार ने कहा कि जीविका दीदी की भूमिका को लालू प्रसाद ने भी नकारा था। उन्होंने अपने समय में जीविका दीदी के लिए आए आवंटन को खर्च तक नहीं किया था। इससे साफ है कि उनको जीविका दीदी से नफरत है। समाज सुधार का काम समाज के लोग ही करते हैं, राजद को इससे कोई मतलब तो है नहीं अनाप-शनाप बोलते रहते हैं।
यह भी पढ़े : भ्रष्टाचार से परेशान वीसी ने दिया इस्तीफा, पत्र लिखकर राजभवन से लगाया था गुहार