भाई की पहली बरसी से पहले श्वेता सिंह कीर्ति द्वारा एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया गया है। श्वेता ने लिखा है, ‘मैं जून का पूरा महीना पहाड़ों पर गुजारूंगी। जहां पर मेरे पास न ही सेल सर्विस रहेगी और न ही इंटरनेट। भाई के गुजर जाने के बाद उनसे जुड़ी उनकी सभी मीठी यादों को शांति से याद करूंगी।’ सुशांत की मौत मिस्ट्री अब तक अनसुलझी है। उनके पिता और बहनों ने उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर कई गंभीर आरोप लगाया था।
पटना के रजीवनगर थाने में परिजनों की तरफ से केस भी दर्ज कराया गया था। पटना पुलिस मुम्बई भी पहुंची थी। बाद में परिजनों की मांग पर यह मामला सीबीआई को सौंप दिया गया था। सुशांत के निधन के बाद उनकी चर्चित फिल्म छिछोरे ने 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ फिल्म (हिंदी) का अवार्ड अपने नाम किया था। आज भी उनके लाखो फैंस हैं जो बिहार के इस नौजवान की एक्टिंग के कायल हैं। बता दें कि दिवंगत फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन की खबर फैलते ही पूरे देश में उनके चाहने वालों के बीच शोक की लहर दौर गई थी। उनको इंसाफ दिलाने के लिए उनके फैंस ने देश के हिस्सों में प्रदर्शन किया था। वहीं, मुंबई पुलिस की जांच को लेकर कई सवाल भी खड़े हुए थे।
आपको बता दें कि 14 जून साल 2020 को सुशांत ने अपने मुंबई वाले अपार्टमेंट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद उनके परिवार ने उनकी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। हाल ही में सुशांत की फिल्म छिछोरे ने 67 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ फिल्म (हिंदी) का अवार्ड हासिल किया। इस अवार्ड को लेते हुए फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने उन्हें ये अवार्ड समर्पित किया था और कहा था कि, NGE की ओर से मैं सुशांत सिंह राजपूत को ये बेहद प्रतिष्ठित अवार्ड समर्पित करता हूं। हम कभी भी उनकी कमी को पूरा नहीं कर सकते।