पटना: अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले बिहार के भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल एक बार फिर विवाद में आ गए हैं। इस बार उन्होंने मुसलमानों से वोटिंग की अधिकार छीन लेने की वकालत की है। बचौल ने कहा कि देश में मुसलमानों को वोट देने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। जनसंख्या के हिसाब से भागीदारी देने के सवाल पर बचौल ने कहा कि वो 1947 में मुसलमान अपना हिस्सा इस देश से ले चुके हैं। अब उन्हें ये देश छोड़कर चले जाना चाहिए।
दरअसल, हरिभूषण ठाकुर बचौल ने AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान के उस बयान का जवाब दिया, जिसमें उन्होंने कहा मुसलमानों को उनकी आबादी के हिसाब से अधिकार देने की बात कही थी। भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि मुसलमानों का देश उन्हें दे दिया गया है। अब वो पाकिस्तान जा सकते हैं। अगर मुसलमानों को इस देश में रहना है तो दूसरे दर्जे का नागरिक बन कर रह सकते हैं। भाजपा विधायक बचौल ने कहा हम सरकार से मांग करते हैं कि इस देश से मुलसमानों की वोटिंग राइट खत्म किया जाए।
भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि जब देश आजादी पाने के करीब था, उस समय मुस्लिम समुदाय ने देश का विभाजन किया और अपने लिए अलग देश ले लिया। ऐसे में अब उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए, भारत में उनका कुछ नहीं है। बचौल ने कहा कि मुसलमानों कोई मांग करने से पहले उन्हें अपने इतिहास को देखना चाहिए। मुस्लिम अपनी आबादी लगातार बढ़ा रहे हैं। उनका उद्देश्य अपनी आबादी बढ़ाकर भारत को मुस्लिम देश बनाना है। बचौल ने मुसलमानों को अल्पसंख्यक कहने पर भी आपत्ति जताई।
ये भी पढ़े : जानिए 6वीं में फेल हुई रुक्मणि सेल्फ स्टडी के जरिए कैसे पहले प्रयास में बनी IAS असफर
भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि मुसलमानों की आबादी लगातार बढ़ रही है। मुसलमान अल्पसंख्यक नहीं हैं। अल्पसंख्यक शब्द भारत के संविधान के साथ मजाक है। संविधान के प्रस्तावना में लिखा है कि हम भारत के लोग। इसलिए देश में कोई अल्पसंख्यक और बहुसंख्यक नहीं हैं। बचौल ने कहा कि ISI की साजिश भारत को भी इस्लामिक स्टेट बनाने की है। राष्ट्रगीत न गाना, ये आईएसआई के एजेंडे का हिस्सा है जो इस देश को अपने हिसाब से चलाना चाहते हैं।
AIMIM विधायकों की ओर से बिहार विधानसभा में राष्ट्र गीत का विरोध किए जाने को लेकर हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि “जो नहीं गाएंगे, यह विधानसभा अध्यक्ष के निर्णय को कोई नहीं मानता है तो उनकी सदस्यता को रद्द कर देना चाहिए। राष्ट्रगीत में क्या है, जल की वंदना है, भूमि की वंदना है, वृक्ष की वंदना है, पुष्प की वंदना है, यदि यह नहीं करेंगे तो पानी नहीं पिएं। उन लोगों का एजेंडा है। हमारा देश है तो हम अपना एजेंडा नहीं चलाएंगे। उनको तो देश दे दिया गया है। उनका एजेंडा है संपूर्ण विश्व को इस्लामिक स्टेट बनाना।”
बता दें कि बीते दिनों बिहार विधानसभा भवन के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें शुरुआत और अंत में भी राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत गाया गया। लेकिन असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के विधायकों ने राष्ट्रगीत गाने से इनकार कर दिया था, जिससे बाद से इस बात पर विवाद और बयानबाजी जारी है। इसी मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौलदेश में मुसलमानों को वोट देने के अधिकार को खत्म करने की मांग की है।