पटना: बिहार के पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय नौकरी के दौरान सख्ती से शराबबंदी कानून का पालन कराते थे और अब नौकरी छोड़ने के बाद वे राम कथा से लोगों को शराब के खिलाफ एकजुट कर रहे हैं। दरअसल, पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में गुप्तेश्वर पांडेय एक कथा के दौरान शराब से होने वाले नुकसान को गाना के माध्यम से श्रोताओं तक पहुंचा रहे हैं। राम कथा के दौरान पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय गाते हैं कि ‘दारु पियबा सब कुछ खतम हो जाई, अंत समय कुछ काम न आई। ‘
वायरल वीडियो में बिहार के पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय लोगों को शराब नहीं पीने को लेकर जागरूक करते नजर आ रहे हैं। पूर्व DGP शराब के खिलाफ भोजपुरी गाना गाकर हर कथा में श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर रहे हैं। साथ ही अप्रत्यक्ष रूप से सीएम नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट को बढ़वा दे रहे हैं। पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय जहां भी राम कथा करने के लिए जाते हैं वहाँ शराबबंदी को समर्थन करने और शराब का सेवन नहीं करने की नसीहत देते हैं। वायरल वीडियो में पूर्व DGP शराब का सेवन नहीं करने को लेकर गीत गाते दिख रहे हैं।
यह भी पढ़े : आखिर ऐसा क्या हुआ कि मोर की मौत पर भावुक हुए लोग, जानिए पूरा मामला !
राम कथा के दौरान महिलाएं खूब झूमी :
पूर्णिया में एक राम कथा का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने कथा के दौरान शराब के खिलाफ भोजपुरी गाना गाकर महिलाओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। जानकारी के अनुसार वह शराबबंदी को लेकर हर कथा में बोलते हैं। पूर्व DGP शास्त्रों का हवाला देकर बताते हैं कि शराब का सेवन पतन का कारण है। पूर्णिया में राम कथा के दौरान DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि शास्त्रों में मदिरापान को समाज के पतन का कारण बताया गया है। इसके सेवन से धन संपत्ति से लेकर तन और मन का नाश करता है। इसीलिए लोगों को शराब नहीं पीना चाहिए।
पांडेय जी का जागरूकता अभियान :
बिहार के पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय कथा के दौरान 3 मिनट के भोजपुरी गाने से सभी को शराब के खिलाफ जागरूक कर रहे हैं। वो कथा के दौरान भोजपुरी गाने के माध्यम से बताते हैं कि शराब से धन और संपत्ति का नाश होता है। पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय लोगों को नश मुक्ति के खिलाफ शास्त्रों का हवाला देकर एकजुट कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि बिहार में जहां भी कथा के लिए पांडेय जी जा रहे हैं, वहाँ शराब से समाज को मुक्त करने के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं। पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय लोगों को बताते हैं कि शराब का सेवन बहुत खराब है।
यह भी पढ़े : PM मोदी की सुरक्षा में हुई चूक का कौन है जिम्मेदार?जानें क्या है SPG 1988 का प्रोटोकॉल ?