पटना: देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी के बीच बुधवार को मुंबई में एक साथ दो नए वेरिएंट के केस की पुष्टी के बाद हड़कंप मच गया है. मुंबई में कोरोना के कप्पा और XE वेरिएंट के मरीज़ मिले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज गुरुवार, 7 अप्रैल को जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में 24 घंटों में कोरोना के 1,033 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा बीते दिन कोरोना से 43 मरीज़ों की मौत हुई हैं। इनमें से 32 मरीज़ों की मौत केरल में हुई, महाराष्ट्र में 7 मरीज़ की मौत हुई और कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और त्रिपुरा में एक-एक मरीज़ की मौत हुई है।
इन राज्यों में कोरोना के मामले:
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,033 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 361 मामले, दिल्ली से 126 मामले, महाराष्ट्र से 108 मामले, मिज़ोरम से 101 मामले, हरियाणा से 59 मामले, पश्चिम बंगाल से 37 मामले, कर्नाटक से 33 मामले, तमिलनाडु से 30 मामले, उत्तर प्रदेश से 29 मामले, ओड़िशा और हिमाचल प्रदेश से 16-16 मामले, तेलंगाना से 22 मामले और मध्य प्रदेश से 13 मामले सामने आए हैं।
साथ ही, पंजाब और जम्मू कश्मीर से 11-11 मामले, गुजरात और राजस्थान से 9-9 मामले, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ से 8-8 मामले, मेघालय से 5 मामले, झारखण्ड और मणिपुर से 4-4 मामले, गोवा और आंध्र प्रदेश से 3-3 मामले, बिहार और लद्दाख से 2-2 मामले और एक-एक मामला चंडीगढ़, नागालैंड और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से सामने आए हैं।
ये भी पढ़े: कोरोना के खिलाफ पौधे से बनी वैक्सीन, डेल्टा के खिलाफ 75 फीसदी असरदार
XE वेरिएंट से कौन पॉजिटिव?
देश में XE वैरिएंट से एक महिला संक्रमित पाई गई हैं। 50 वर्षीय महिला दक्षिण अफ्रीका की नागरिक हैं। फिलहाल मरीज में कोई लक्षण नहीं देखें गए हैं। बताया गया है कि महिला 10 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका से भारत आईं थीं। भारत आने के बाद मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके बाद 2 मार्च को एक नियमित परीक्षण में एक कोविड टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। पॉजिटिव पाए जाने के बाद मरीज को होटल में आइसोलेशन में रखा गया था, जिसके बाद उनकी जांच की गई और रिपोर्ट निगेटिव आई।
XE वेरिएंट से पॉजिटिव मरीज के लक्षण:
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि बदलाव के बाद बना यह स्वरूप पूर्व के स्वरूपों की तुलना में ज्यादा संक्रामक हो सकता है। ऐसा प्रतीत होता है कि एक्सई म्यूटेंट ओमिक्रोन के सब वेरिएंट बीए.2 से 10 गुणा अधिक संक्रामक है। अब तक कोविड-19 के सभी स्वरूपों में बीए.2 को सबसे ज्यादा संक्रामक माना जाता रहा है। ओमीक्रोन के स्वरूप, बीए.1 और बीए.2 में बदलाव से यह एक्सई स्वरूप बना है।
ये भी पढ़े: दुबई जाने वाले भारतीय यात्रियों को बड़ी राहत, एयरपोर्ट पर कोरोना जांच की प्रक्रिया खत्म