पटना: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इन दिनों टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 15 में गई है। जिसके बाद से वह लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। उनके बिग बॉस में जाने के बाद से उनके फैंस के साथ-साथ भोजपुरी भाषा के सभी लोग काफी उत्साहित हैं। बीते दिनों उनका एक वीडियो सामने आया था। जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अब खुद एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के माध्यम से वो अपने फैंस और भोजपुरिया समाज से उनका समर्थन मांगते दिखाई दे रही है।
अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो डाला है, इसमें वह एक गाना “प्यार किया तो निभाना वादा रहा” पर लिप्सिंग कर रही है। उनका यह इंस्टाग्राम रील्स वीडियो है जो उनके फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर अपलोड करने के साथ ही अक्षरा ने लिखा कि “अब जिंदगी का मकसद है कि बिग बॉस में जीते, जिसके लिए आपका साथ और प्यार चाहिए। मुझे पूरा विश्वास है कि आप लोग मुझे अपना दुलार और प्यार देंगे। आप लोग अपना सहयोग बनाए रखें, मुझे इसकी जरूरत है। अक्षरा कि यह वीडियो तेजी से वायरल हो रही है और फैंस लोग इस पर खूब प्यार दिखा रहे हैं। बता दे कि इस वीडियो में अक्षरा काफी खूबसूरत लग रही है, फैंस जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं।
यह भी पढ़े: ‘ओह माय गॉड 2’ में साथ दिखेंगे अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी
बता दें कि काफी लंबे समय बाद भोजपुरी कि कोई एक्ट्रेस बिग बॉस में गई है। उनके जाने के बाद भोजपुरी भाषी क्षेत्र में काफी उत्साह है। खास कर उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग चाहते हैं कि वो इस बार बिग बॉस की खिताब जीत कर आए। अब देखना है कि आने वाले समय में अक्षरा सिंह बिग बॉस में कैसा प्रदर्शन करती है लेकिन एक बात तो साफ है कि उनके बिग बॉस में जाने से भोजपुरी भाषी लोगों में काफी उत्साह है।
अक्षरा सिंह के वीडियो को लोगों ने काफी सराहा है। कई फैंस ने कमेंट बॉक्स में लिखा कि हम सब आपके साथ हैं, आप बस अपना बेस्ट देकर बिग बॉस का खिताब जीत कर आइए। बता दें कि अक्षरा सिंह को हमेशा से भोजपुरी इंडस्ट्री में प्यार मिलते आया है। अक्षरा सिंह भोजपुरी कि एक बेहतरीन एक्टर हैं। साथ ही साथ वो अच्छी गायिका भी है।