इंदिरा गांधी सेंटर फॉर एटॉमिक रिसर्च (IGCAR) में 337 रिक्त पदों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया अब 30 जून तक बढ़ा दी गई है। जिन योग्य उम्मीदवारों ने अब तक आवेदन नहीं भरा है वो अब 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए योग्यता हाई स्कूल से लेकर पीएचडी तक की रखी गई है। इन पदों की भर्ती लिखित परीक्षा की प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही की जाएगी।
योग्यता
हाई स्कूल से लेकर पीएचडी तक के कोई भी योग्य एवं इक्षुक छात्र आवेदन कर सकते हैं। विभिन्न पदों के लिए मानदंड अलग अलग तय किए गए हैं जिसकी विस्तृत जानकारी आपको आधिकारिक वेबसाईट पर मिल जाएगी। इसके अतिरिक्त आधिकारिक अधिसूचना में भी इसकी जानकारी साझा की गई है।
उम्र सीमा
आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 28 साल और अधिकतम आयु 27 साल होनी चाहिए। पदानुसार आयु सीमा की जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देखें।
ये भी पढ़े: STET परीक्षा परिणाम को लेकर बिहार सरकार पर गंभीर आरोप!
आवेदन शुल्क :
साइंटिफिक ऑफिसर, टेक्निकल ऑफिसर | 300 रुपए |
स्टाइपेंडियरी ट्रेनी | 200 रुपए |
अन्य पोस्ट | 100 रुपए |
एससी, एसटी, दिव्यांग और महिलाएं | कोई फीस नहीं |
आधिकारिक वेबसाईट:
ये भी पढ़े: UPPSC ने जारी की अधिसूचना, जल्द करें आवेदन!