पटना: सोशल मीडिया पर जानवरों के मजेदार-मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ काफी दिलचस्प होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। जबकि, कुछ वीडियो दिल दहलाने वाले होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के रोंगटे तक खड़े हो जाते हैं। एक ऐसा ही बंदर और तेंदुए का मजेदार वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको हंसी भी आएगी और सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि अगर जान पर शामत आए तो बड़े-बड़ों की हालत किस तरह खराब हो जाती है।
उम्मीद है कि बंदर को अक्सर आपने उछल-कूद करते हुए देखा होगा। कई बार लोग बंदर की हरकत से परेशान तक हो जाते हैं। लेकिन, एक बंदर के लिए उछल-कूद करना वरदान साबित हुआ। बंदर ने उछल-कूद के जरिए विशालकाय तेंदुए को उसने ‘वाट’ लगा दी। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं एक बंदर पेड़ पर मजे कर रहा है। तभी एक तेंदुआ बंदर का शिकार करने के लिए पेड़ पर चढ़ गया। लेकिन, बंदर काफी शातिर निकला और बंदर ने विशालकाय तेंदुए की बैंड बजाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बंदर ने पेड़ पर इतना छलांग लगाई कि बेचारे तेंदुए की हालत खराब हो गई। अंत में तेंदुए ने बंदर से हार मान ली।
You can’t catch me…😏😂🐒🐆 pic.twitter.com/ffBywuPZoY
— Fred Schultz (@FredSchultz35) April 24, 2022
वायरल वीडियो को देखकर लोग बंदर की काफी तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग बंदर की उछल-कूद को मजेदार बता रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि “मिस्टर मंकी “इसे जारी रखो यार, मैं इसे पूरे दिन कर सकता हूँ!” खाद्य श्रृंखला के श्रीमान शीर्ष “मुझे आशा है कि मेरे बच्चे नरक की तरह नहीं देख रहे हैं।” वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि “कभी-कभी आपको जीवित रहने के लिए चलते रहना पड़ता है। जीवन हमेशा के लिए बदल रहा है।”
बंदर ने तेंदुए की बजा दी बैंड:
बंदर और तेंदुए दोनों के बीच काफी देर तक ‘चूहे बिल्ली का खेल’ चला। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को ‘@FredSchultz35’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। बंदर और लेपर्ड के इस मजेदार वीडियो को अब तक 23 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, 15 सौ से ज्यादा लोग वीडियो को पसंद कर चुके हैं। इतना ही नहीं चटकारे लेते हुए लोग इस वीडियो पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।