पटना: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की 403 सीटों के लिए मतगणना जारी है। रुझानों में एक बार फिर कमल खिलता हुआ नजर आ रहा है। यहां वोटों की गिनती में भाजपा की आंधी नजर आ रही है, जबकि कांग्रेस और बसपा नीचे से नंबर वन की लड़ाई लड़ रही है। इस बीच, पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। ऐसे में सोशल मीडिया भी कार्यकर्ता पीछे रहना नहीं चाहते हैं। सोशल मेडिया और खासकर ट्विटर पर यूजर्स ने मीम्स की बौछार कर दी है।
ट्विटर पर हैशटैग #ElectionResults के साथ लोग मीम्स साझा कर रहे हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि सोशल मेडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। यूजर्स लगातार इस हैशटैग के जरिए अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों का हाल-ए-दिल बता रहे हैं। मीम्स शेयर करके समर्थक अपने-अपने तरीके से मजे ले रहे हैं। उत्तर प्रदेश के रुझान में कांग्रेस की वर्तमान स्थिति को देखकर भी यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि जैसे स्कूलों में परीक्षा के बाद बैक बेंचर्स रिजल्ट में नीचे से अपना नाम सर्च करते हैं, कांग्रेस की हालत कुछ वैसी ही हो गई है।
वहीं कुछ यूजर्स ने बॉलीवुड फिल्म के एक गाने की तस्वीर लगाकर उसमें जनता की ओर से मैसेज दिया है- ‘ये गलियां ये चौबारा, यहां आना न दोबारा।’ इसी तरह कई लोगों ने बाबा का जलवा कायम है, तो बाबा इज़ बैक लिखकर योगी आदित्यनाथ का फिर से प्रदेश में स्वागत किया है। एक यूजर ने यगी आदित्यनाथ के समर्थन में लिखा है कि “उत्तर प्रदेश चुनाव में बीजेपी की शानदार जीत। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को उनके दूसरे कार्यकाल की जीत के लिए हार्दिक बधाई। इसके अलावा भी कई यूजर ने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया जाहीर की। तो आइए नजर डालते हैं चुनिंदा मीम्स पर…
#ElectionResults
— @IamRealSagar (@sagarrawal780) March 10, 2022
BJP in UP be like pic.twitter.com/45hs32cgtV
BJP Supporters Hoping Congress To Win In Punjab Over AAP Be Like…#ElectionResults https://t.co/ds63w13nKw pic.twitter.com/48P2aCNmn2
— Babu Bhaiya (@Shahrcasm) March 10, 2022
#ElectionResults #YogiAdityanath
— AnDy ツ (@AnDy_Bhojak2) March 10, 2022
UP Voter's to Congress party pic.twitter.com/E7PWXCwPgo
RAGA and Congress be like after losing in all 5 states 👇😂👇#ElectionResults BJP in UP Bulldozer Is Back pic.twitter.com/tT2BgVVna9
— Diganta Hazarika (@Diganta701) March 10, 2022
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के रुझानों में जहां भारतीय जनता पार्टी बड़े अंतर से आगे है। वहीं, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की अगुआई में सपा गठबंधन पिछड़ती दिखाई दे रही हैं। लेकिन सपा से ज्यादा यूपी चुनाव के नतीजे से बसपा चीफ मायावती और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को बड़ा झटका लगा है। अब तक दोनों ही पार्टियों ने दहाई का भी आंकड़ा नहीं छुआ है। हालांकि मतगणना फिलहाल जारी है।