पटना: सोशल मीडिया पर आए दिन शादी के डांस का वीडियो वायरल होता रहता है। जिसमें कई सारे ऐसे वीडियोज भी शामिल होते हैं जो लोगों का दिन बना देते हैं। वहीं आपने दूल्हा-दुल्हन के डांस के कई वीडियोज देखे होंगे। लेकिन सोशल मीडिया पर फिलहाल जो वायरल है, वो काफी हटकर हैं। साथ ही ये आपको काफी पसंद भी आएगा, क्योंकि ये वीडियो दूल्हा और दूल्हन के डांस का है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां भी बटोर रहा है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी के बाद दूल्हा और दुल्हन अपने-अपने रिश्तेदार के साथ स्टेज पर मौजूद रहते हैं। तभी वहां दलेर मेहंदी का गाना बज उठता है। गाने को सुनते ही दूल्हा स्टेज पर आ जाता है और गजब का डांस करने लगता है। लेकिन यहां दुल्हन लगातार शर्माती रहती है। काफी मान मनौव्वल के बाद दुल्हन स्टेज पर आती है दूल्हे को डांस में ज्वाइन करती है और ठुमके लगाकर अपना जलवा भी बिखेर देती है।
छा गया दूल्हा:
दूल्हा जिस तरह से शादी के बाद डांस कर रहा है वो काफी इंप्रेसिव है। दुल्हन चाहकर भी उसे कोई टक्कर नहीं दे पाई। कुल मिलाकर दूल्हा सबकी नजरों में छा गया। डांस देखकर लोगों का कहना है कि हर जोड़ी ऐसी ही होनी चाहिए। आपने भी कई बार शादियों में अब देखा होगा कि स्टेज पर अक्सर घरवाले दूल्हा-दुल्हन से डांस करने के लिए कहते हैं। वैसे तो अब दूल्हा-दुल्हन खुद भी अपनी शादी में डांस करने का शौक जरूर रखते हैं। वहीं दुल्हन भी अपने अंदाज से हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लेती है। यह मजेदार वीडियो तेजी से सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है।
शादी वाले दिन पापा के साथ दुल्हन ने किया था धमाकेदार डांस:
पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक जबरदस्त डांस वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें माहौल की शान दूल्हा नहीं, बल्कि दुल्हन और उसके पापा बढ़ाते नजर आए। वायरल होने वाले वीडियो में दुल्हन ने ऑफ व्हाइट और एम्ब्रॉइडरी वाला लहंगा पहना हुआ है, जबकि उसके पिता ने ब्लैक कलर का टक्सीडो पहन रखा है। दुल्हन ने अपने पिता के साथ डांस परफॉर्मेंस की, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। सबसे शानदार मोमेंट तब आता है, जब मशहूर डांसर नोरा फतेही का गाना बजना शुरू होता है। ‘साकी-साकी’ गाने पर न सिर्फ दुल्हन बल्कि उसके पापा ने जमकर डांस किया।
ये भी पढ़े: सोशल मीडिया पर छाया ‘चाइनीज शेर’, जानिए लोग क्यों डरने के बजाय लगे हंसने!