पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चिराग पासवान पर जमकर हमला बोला है। आंख की जांच कराने दिल्ली गए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सवालिय लहजा में कहा कि चिराग पासवान खुद कहां रहता है ? बताता भी है क्या? उसकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी मालूम रहता है क्या? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चिराग पासवान पर पलटवार करते हुए कहा कि जब वह पैदा हुआ था तो बिहार की क्या हालत थी और अब क्या है? उसको यह पता भी नहीं है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शराबबंदी पर कहा कि जो लोग शराबबंदी पर टिप्पणी करते हैं, उन लोगों की भी जिम्मेदारी है कि वे लोग बयानबाज़ी के बजाय खुद इसपर ध्यान दें। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जो लोग प्रश्न खड़े कर रहे हैं वह किसी अन्य देश के है क्या? उन लोगों को भी अपने इलाके में जाकर देखना चाहिए कि जहां शराब तस्करी की जाती है इसकी जानकारी पुलिस को देनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने सवालिया लहजे में कहा कि इस तरह का बयान क्यों दो नंबरी धंधे वालों के साथ है क्या?
यह भी पढ़े: पीएम मोदी ने लिया तीनों कृषि कानून वापस, किसानों के आगे झुक गयी सरकार!
बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आंख के इलाज के लिए राजधानी दिल्ली गए हैं। इसको लेकर लोजपा रामविलास के अध्यक्ष व जमुई सांसद चिराग पासवान ने गुरुवार को ट्वीट किया था। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था कि “स्वास्थ्य लाभ के लिए मुख्यमंत्री जी दिल्ली की यात्रा पर हैं। मेरी शुभकामनाएं। प्रार्थना है कि उनकी तरह दिल्ली न जा पाने वाले बिहारियों के आरोग्य पर भी वे विशेष ध्यान दें। बिहार में माकूल सुविधाएं होतीं तो वे खुद दिल्ली क्यों जाते ?”
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चिराग पासवान पर पलटवार करते हुए कहा कि इस तरह के बयान का कोई मतलब नहीं है। चिराग पासवान खुद कहां रहता है वो किसी को कभी बताता है? मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी के लोगों को भी इस बात की जानकारी नहीं होती है कि चिराग पासवान कहां रहता है? बिहार के लोगों के इलाज के लिए राज्य में काफी कुछ किया गया है। कुछ पता है नहीं ऐसे ही बोलता रहता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की बात करने का कोई मतलब नहीं है। जब जन्म लिया था तो बिहार की स्थिति क्या थी? उसे पता भी नहीं है।
यह भी पढ़े: केके पाठक जिससे लालू यादव भी थे परेशान, अब शराबबंदी की जिम्मेदारी!