पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आज यानि बुधवार को मुजफ्फरपुर में समाज सुधार अभियान यात्रा है। नीतीश कुमार के इस अभियान को लेकर विपक्ष लगातार निशान साध रहा है। आज मुजफ्फरपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्रा से पहले राष्ट्रीय जनता दल ने जोरदार निशाना साधा है। राजद की तरफ से मुख्यमंत्री को मुजफ्फरपुर बालिका हत्या कांड की याद दिलाई गई। राजद के द्वारा कहा गया कि बालिका गृहों और अल्पावास गृहों में बच्चियों व महिलाओं का निरन्तर बलात्कार करनेवालों को लगातार सरकारी संरक्षण देनेवाले मुख्यमंत्री ‘समाज सुधार’ यात्रा पर निकले हैं।
दरअसल, मुजफ्फरपुर में बालिका गृहकांड हुआ था। अभी तक इसके सारे आरोपियों को सजा नहीं मिल पाई है। मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड जहां मासूम बच्चियों के साथ दरिंदगी की गई। इसके अलावा भी बिहार में आए दिन बलात्कार व महिला हिंसा की घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुजफ्फरपुर यात्रा को लेकर राजद ने जोरदार निशाना साधा है। राजद ने सीधे तौर पर इस घटना के लिए मुख्यमंत्री को जिम्मेदार ठहराया है और उनपर आरोपी को संरक्षण देना का आरोप लगाया है।
यह भी पढ़े : दिल्ली में कोरोना विस्फोट के बाद येलो अलर्ट जारी, बंद हो सकते हैं स्कूल और कॉलेज !
राजद ने अपने ट्विटर हैंडल पेज से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए लिखा कि ‘बिहार भर के बालिका गृहों और अल्पावास गृहों में बच्चियों व महिलाओं का निरन्तर बलात्कार करनेवालों को लगातार सरकारी संरक्षण देनेवाले मुख्यमंत्री ‘समाज सुधार’ यात्रा पर निकले हैं! बिहारवासियों के विवेक और बुद्धिमत्ता के साथ इससे बड़ा मज़ाक संभव है?’
बिहार भर के बालिका गृहों और अल्पावास गृहों में बच्चियों व महिलाओं का निरन्तर बलात्कार करनेवालों को लगातार सरकारी संरक्षण देनेवाले मुख्यमंत्री 'समाज सुधार' यात्रा पर निकले हैं!
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) December 28, 2021
बिहारवासियों के विवेक और बुद्धिमत्ता के साथ इससे बड़ा मज़ाक संभव है?
बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाज सुधार अभियान के तीसरे चरण के अन्तर्गत आज यानि बुधवार को मुजफ्फरपुर के MIT कैम्पस में सभा को संबोधित करेंगे। इस मौके पर वह नशा मुक्ति, दहेज प्रथा एवं बाल-विवाह उन्मूलन जैसे मुद्दों पर लोगों को जागरूक करेंगे। अभियान के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार MIT कैम्पस के मैदान में चार जिलों की जीविका दीदियों से संवाद करेंगे। जीविका दीदियों के माध्यम से मुख्यमंत्री सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने का प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस दौरान जीवन के कठिन समय में संघर्ष से सफलता हासिल करने वाली दीदियों की कहानी सुनेंगे। मुख्यमंत्री दीदियों को सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए प्रोत्साहित भी करेंगे।
यह भी पढ़े : मंत्री नीरज कुमार ने फिर दी जीतन राम मांझी को नसीहत, बोले- राम लगाएंगे उनका बेड़ा पार