पटना: उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का मतदान सोमवार को समाप्त हो गया। साथ ही अब चुनाव परिणाम आने का इंतजार भी बेसब्री से शुरु हो गया है। जाहिर हो कि 10 मार्च यानी गुरुवार को ही इन राज्यों में विधानसभा चुनाव के परिणाम आ जाएंगे। खास बात है कि यह चुनाव परिणाम बिहार के राजनीति को भी बहुत हद तक प्रभावित करेगी। खासकर उत्तर प्रदेश में भाजपा या सपा के जीत हार से प्रदेश के राजनीतिक स्वरुप में बदलाव आ सकता है।
फिलहाल, बिहार में राजद और कांग्रेस के बीच दूरियां बढ़ी हुई है। दोनों ही पार्टी के रास्ते अलग हो चुके हैं। दोनों दलों ने बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर अपने अपने कैंडिडेट के नामों का ऐलान कर दिया है। जबकि एनडीए के दो सहयोगी दल जदयू और वीआईपी भी उत्तर प्रदेश में भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ रही थी। मुकेश सहनी तो उत्तर प्रदेश में चुनाव के दौरान भाजपा को हराने की बात भी कह रहे थे। ऐसे में उत्तर प्रदेश में विधानसभा के परिणाम बिहार की राजनीति पर अच्छा असर पड़ सकता है।
ये भी पढ़े: Women’s Day: इन महिलाओं ने राजनीति में हासिल किया ख़ास मुकाम!
बता दें कि यदि यूपी में भाजपा की सरकार की वापसी होती है तो बिहार भाजपा का उत्साह भी बढ़ जाएगा। वहीं, विपक्षी खेमा खासकर राजद हतोत्साहित भी हो सकता है। क्योंकि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा का विकल्प खड़ा करने की कोशिशों को जोरदार झटका लगेगा। बिहार में कांग्रेस की स्थिति नहीं है। पिछले यूपी विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन नही किया था। लेकिन इस बार कांग्रेस प्रियंका गांधी के सहारे चुनावी मैदान में है। यदि इस बार भी कांग्रेस का अच्छा प्रदर्शन नही रहता है तो, फिर इसका प्रभाव बिहार पर भी इसका असर पड़ेगा और राजद और कांग्रेस की दूरियां और बढ़ सकती है।
वहीं, बिहार सरकार में एनडीए के घटक दल होने के वाबजूद उत्तर प्रदेश में भाजपा को हराने और केन्द्र सरकार के नीतियों पर सवाल खड़ा करने वाले विकाश शील इंशान पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी पर भी यह चुनाव परिणाम असर दिखा सकता है। यदि उत्तर प्रदेश में भाजपा की वापसी हुई तो मंत्री मुकेश सहनी का जल्द ही हिसाब किताब हो सकता है। सहनी के विधान परिषद की सदस्यता की अवधि मई महीने में खत्म होने जा रही है। ऐसे में उन्हें मंत्री पद से ना सिर्फ हाथ धोना पड़ जाए बल्कि उनके पार्टी के विधायको का भी भाजपा में घर वापसी हो सकती है।
ये भी पढ़े: Women’s Day: बिना शादी मां बनकर सुष्मिता सेन ने पूरी दुनिया को आईना दिखाया!