पटना: देश में एक बार फिर कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटों कोरोना वायरस के 7240 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान 3591 मरीज डिस्चार्ज हुए है और 8 लोगों की डेथ हुई है। साथ ही 8 लोगों की मौत हुई है। बुधवार को देश में 5233 नए मरीज सामने आए थे। इससे एक दिन पहले यानी मंगलवार को 3741 नए संक्रमित मिले थे। इससे साबित होता है कि संक्रमण एक बार फिर बढ़ रहा है। देश में लगातार दूसरे दिन कोरोना मरीजों में 40 फीसदी का इजाफा हुआ है।
गुरुवार सुबह 8 बजे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा अपडेट आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में सक्रिय केस में 3641 की बढ़ोतरी हुई। देश में अब सक्रिय केस 32,498 हो गए हैं। बुधवार को 94 दिन बाद देश में नए संक्रमितों की संख्या 5000 के पार पहुंची थी। देश में लगातार दूसरे दिन कोरोना मरीजों में 40 फीसदी का इजाफा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, देश में नए मामलों के बाद कोरोना वायरस के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 43197522 हो गई है। जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 32498 हो गई है।
दिल्ली और महाराष्ट्र की स्थिति चिंताजनक:
देश की राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोनाउवायरस के 564 मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 1 लोगों की मृत्यु हुई है। एक दिन पहले यानी मंगलवार को दिल्ली में 450 मामले सामने आए थे। दिल्ली में पॉजिटिव रेट 4.94 फीसदी है। वहीं, महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2701 मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल एक्टिव मामलों की संख्या 9806 हो गई है। राहत की बात यह है कि बीते 24 घंटों में यहां कोविड 19 के चलते एक भी मृत्यु नहीं हुई है।
ये भी पढ़े: देश में फिर दिखने लगा कोरोना का कहर, 24 घंटे में 40 प्रतिशत बढ़ गए नए केस
पिछले 9 दिनों में कोरोना की रफ्तार यूं बढ़ी:
तारीख | नए केस |
1 जून | 2745 |
2 जून | 3712 |
3 जून | 4041 |
4 जून | 3962 |
5 जून | 4270 |
6 जून | 4518 |
7 जून | 3741 |
8 जून | 5233 |
9 जून | 7240 |
28 जिलों में बनाया गया रेड जोन:
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश से केरल तक देश के 28 जिलों को कोरोना संक्रमण बढ़ने की वजह से रेड जोन घोषित किया है। इनमें हरियाणा और महाराष्ट्र के वे चार जिले भी शामिल हैं, जहां साप्ताहिक संक्रमण पांच फीसदी से भी ज्यादा दर्ज किया गया। राज्यों के साथ बुधवार को बैठक में मंत्रालय ने प्रभावित राज्यों से जमीनी स्तर पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए।
ये भी पढ़े: कोरोना वायरस के नए मामलों ने फिर बढ़ाई टेंशन, फिर 4000 से ज्यादा केस आए सामने