पटना: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को फिर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने दिल्ली की तर्ज पर पंजाब में भी राशन की ‘डोर टू डोर’ राशन डिलीवरी का ऐलान किया है। यानी अब सरकार घर घर में राशन की डिलीवरी कराएगी। हालांकि यह व्यवस्था वैकल्पिक है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आजादी के 75 साल बीत जाने के बाद भी गरीब लोगों को अपना राशन लेने की खातिर लाइनों में लगना पड़ता है। ये बिल्कुल ठीक नहीं है।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से कहा कि दुनिया डिजिटल हो चुकी है। आपकी कोई भी समान ऑर्डर करने पर घर पहुंच जाती है। लेकिन गरीब लोगों को अपना राशन लेने के लिए घंटों कतार में खड़ा होना पड़ता है। इस वजह से कई बार मजदूर को दिहाड़ी भी छोड़नी पड़ती है। बुजुर्ग माताएं दो-दो किलोमीटर तक जाकर डिपो से राशन लेकर आती हैं। आम लोगों को राशन लेने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जिसे देखते हुए पंजाब सरकार ने फैसला लिया है कि ‘डोर टू डोर’ राशन की डिलीवरी की जाएगी।
ये भी पढ़े: ऑस्कर समारोह में लता मंगेशकर-दिलीप कुमार नहीं दी गई श्रद्धांजलि, सोशल मेडिया पर भड़के लोग
मुख्यमंत्री भागवत मान ने राशन की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कई बार गेहूं-चावल की गुणवत्ता खाने योग्य नहीं होती है, लेकिन मजबूरी में खाना पड़ता है। पंजाब की नई सरकार यह खत्म करेगी। हमारी सरकार ने फैसला किया है हम आपके घर तक राशन पहुंचाएंगे। इस दौरान राशन की गुणवत्ता का भी ध्यान रखा जाएगा। मान ने कहा की अब खाने योग्य राशन बिना लाइन में लगे आपके घर तक पहुंच जाएगा। हमारे अधिकारी डिलीवरी का समय पूछेंगे और उसी समय राशन आपके घर पहुंचेगा।
भगवंत मान ने विधायकों की पेंशन में किया बदलाव:
पंजाब की सत्ता संभालने के बाद से भगवंत मान एक के बाद एक कई बड़े फैसले कर रहे हैं। इससे पहले शुक्रवार को भगवंत मान ने विधायकों की पेंशन में बड़ा बदलाव करने का ऐलान किया था। भगवंत मान के फैसले के बाद अब पंजाब में विधायकों को एक बार ही पेंशन मिलेगा। विदित हो कि इससे पहले जितनी बार कोई विधायक बनता था, पेंशन की राशि जुड़ती जाती थी। यानि एक व्यक्ति जितनी बार विधायक बनता था, उसे उतना अधिक पैसा दिया जाता था। इतना ही नहीं मान ने विधायक के परिवार को मिलने वाली पेंशन में भी कटौती करने का ऐलान किया था।
ये भी पढ़े: प्रमोद सावंत दूसरी बार बने सीएम, विश्वजीत राणे समेत इन मंत्रियों ने ली शपथ