पटना: केंद्र की सत्ता में काबिज भारतीय जनता पार्टी आज अपना स्थापना दिवस मनाने जा रही है। 6 अप्रैल 1980 को अस्तित्व में आई भारतीय जनता पार्टी ने एक लंबा सफर तय कर लिया है। कभी दो सीटों पर सिमटने वाली पार्टी अब पूर्ण बहुमत के साथ सरकार में है। ऐसे में अब इस खास दिन को और ज्यादा खास बनाने की तैयारी पार्टी की तरफ से बड़े स्तर पर की गई है।
पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर पीएम मोदी सुबह 10 बजे केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और देशभर के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस संबोधन के अलावा पार्टी ने बड़े स्तर पर ध्वजारोहण करने की तैयारी की है। बताया गया है कि बीजेपी के जितने भी मंडल, जिले हैं, हर जगह ध्वजारोहण किया किया जाएगा। इस बार स्थापना दिवस का आकर्षण शोभा यात्रा भी रहने वाली है। इसे लेकर भी पार्टी कई दिन पहले ही जमीन पर तैयारी शुरू कर दी थी।
सामाजिक न्याय पखवाड़ा मनाएगा पार्टी:
पार्टी की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, 7 अप्रैल से 20 अप्रैल तक पूरे देश में सामाजिक न्याय पखवाड़ा मनाया जाएगा। सामाजिक न्याय पखवाड़े के माध्यम से केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जिले और मंडलों तक पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा 12 अप्रैल को टीकाकरण दिवस के रूप में मनाया जाएगा। वहीं, 13 अप्रैल को गरीब कल्याण अन्न योजना से संबंधित कार्यक्रम देशभर में होगा। 14 अप्रैल को बाबा साहेब अंबेडकर जी की जयंती पर बूथ स्तर पर कई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं, 15 अप्रैल को अनुसूचित जनजाति कल्याण के लिए जो काम हुआ है और उसके साथ अनुसूचित जनजातीय समाज के जिन लोगों ने समाज के लिए विशिष्ट काम किया है, उनको सम्मानित करने का काम किया जाएगा।
ये भी पढ़े: भारत में 22 यूट्यूब चैनल ब्लॉक, देश के 18 और पाकिस्तान के 4 चैनल शामिल! पढ़े:
पहली बार निकाली जाएगी शोभा यात्रा:
भारतीय जनता पार्टी पहली बार शोभा यात्रा निकले जा रही है। इस यात्रा में छोटे से लेकर बड़ा, हर कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। सभी के हाथों कमल के निशान वाला ध्वज होगा और वे सड़कों पर पार्टी का प्रचार करते हुए जाएंगे। 42 सालों में पहली बार है कि बीजेपी स्थापना दिवस के मौके पर शोभा यात्रा निकाल रही है। शोभा यात्रा की एक और खास बात होगी कि कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों और योजनाएं लिखी हुईं तख़्तियां (प्लेकार्ड) लिए रहेंगे।
जनता तक पहुंचने के रास्ते ढूंढें सांसद:
इससे पहले मंगलवार को हुई भारतीय जनता दल की संसदीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसदों को संबोधित किया था। मोदी ने कहा था कि सांसदों को जनता तक पहुंचने के रास्ते ढूंढने चाहिए। देश में भारत सरकार के द्वारा कई कल्याणकारी योजना चलाई जा रही है, जिसकी जानकारी जनता तक नहीं पहुँचती है, सांसदों को उन्हें जनता तक जाना चाहिए। लोगों को जागरूक करना चाहिए।
ये भी पढ़े: ED की कार्रवाई पर संजय राउत ने बोले- सरकार गिराने के लिए मिली थी एजेंसी की धमकी