पटना: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने 59 उम्मीदवारों का लिस्ट जारी दी है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को खटीमा से उम्मीदवार बनाया गया है जबकि मदन कौशिक हरिद्वार से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार होंगे। इनके अलावा भारतीय जनता पार्टी ने पुरोला से दुर्गेश्वर लाल और यमुनोत्री से केदारनाथ रावत को उम्मीदवार घोषित किया है। लेकिन भाजपा उम्मीदवारों की लिस्ट में पूर्व रक्षा मंत्री और दिवंगत भाजपा नेता मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर का नाम नहीं शामिल नहीं है। इस बीच, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें आम आदमी पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है।
भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर जारी लिस्ट में गंगोत्री से सुरेश चौहान, बद्रीनाथ से महेंद्र भट्ट, थराली से गोपाल राम, कर्णप्रयाग से अनिल नौटियाल, रुद्रप्रयाग से भरत सिंह चौधरी, घनसाली से शक्ति लाल, देवप्रयाग से विनोद खण्डारी, नरेंद्रनगर से सुबोध उनियाल शामिल हैं। इसके अलावा डीडीहाट से बिशन सिंह चुफाल, द्वारहाट से अनिल शाही, सल्ट से महेश जीना, सोमेश्वर से रेखा आर्य, अल्मोड़ा से कैलाश शर्मा, लोहाघाट से पूरन सिंह फर्त्याल, भीमताल से राम सिंह कैरा, नैनीताल से सरिता आर्य, कालाढूंगी से बंशीधर भगत, रामनगर से दीवान सिंह, गदरपुर से अरविंद पांडेय और किच्छा से राजेश शुक्ला को भाजपा ने चुनाव मैदान में उतारा है।
यह भी पढ़े : चंद्रशेखर आजाद गोरखपुर से CM योगी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव, अखिलेश को बोला…
भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जारी लिस्ट में पूर्व रक्षा मंत्री और दिवंगत भाजपा नेता मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर का नाम नहीं शामिल नहीं है। इसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें आम आदमी पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि ‘गोवावासियों को इस बात का दुख होता है कि भाजपा ने पर्रिकर परिवार के साथ भी यूज एंड थ्रो (इस्तेमाल करो और फेंको) की नीति अपनाई है। मैंने हमेशा मनोहर पर्रिकर जी का सम्मान किया है। आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव में शामिल होने और लड़ने के लिए उत्पल जी का स्वागत है।’
बता दें कि उत्पल पर्रिकर को पणजी सीट से टिकट नहीं दिया गया है और पार्टी ने अपने वर्तमान विधायक अतनासियो मॉन्सेरेट पर भरोसा जताया है। मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद इस सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस के अतनासियो मोंटेसेरेट ने जीत दर्ज की थी। बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए थे। इसपर फडणवीस ने कहा कि पणजी से वर्तमान विधायक को टिकट दिया गया है। उन्होंने कहा कि ‘मनोहर पर्रिकर जी का परिवार हमारा परिवार है। उत्पल पर्रिकर से चर्चा हुई है। हमने उन्हें दो विकल्प दिए हैं। उन्होंने पहले विकल्प को खारिज कर दिया। दूसरे विकल्प पर उनसे चर्चा हो रही है। हम समझते हैं कि वह मान जाएंगे।’
यह भी पढ़े : चीन की सेना ने अरुणाचल प्रदेश में घुस युवक का अपहरण किया, राहुल का मोदी पर तंज