पटना: पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनना लगभग तय हो गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली के बाद पंजाब में भी अपनी झाड़ू से तमाम विरोधियों का सफाया कर दिया है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की हार भी लगभग तय हो गई है। चरणजीत सिंह चन्नी दो सीटों पर चुनाव मैदान में उतरे थे। फिलहाल वे भदौर सीट से पीछे चल रहे हैं। इसके अलावा पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह भी पीछे चल रहे हैं।
वहीं, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और अकाली दल के नेता प्रकाश सिंह बादल भी पीछे चल रहे हैं। पंजाब कांग्रेस के चेहरा माने जाने वाले नवजोत सिंह सिद्धू भी पीछे चल रहे हैं। जबकि आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री कैंडिडेट भगवान सिंह मान फिलहाल आगे चल रहे हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी को बंपर जीत मिलती दिख रही है। बताया जा रहा है कि चरणजीत सिंह चन्नी जल्द ही राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। हालांकि इसको लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं आई है। शाम तक चुनाव के नतीजे साफ हो जाएंगे, जिसका सबको बेसब्री से इंतजार है।
इन सबके बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है। उन्होंने ट्विटर पर भगवंत मान के साथ तस्वीर साझा किया है। इस तस्वीर के कैप्शन में केजरिवल ने लिखा है कि “इस इंक़लाब के लिए पंजाब के लोगों को बहुत-बहुत बधाई।”
इस इंक़लाब के लिए पंजाब के लोगों को बहुत-बहुत बधाई। pic.twitter.com/BIJqv8OnGa
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 10, 2022
ये भी पढ़े: यूपी में भाजपा आगे, केशव मौर्य ने ऐतिहासिक जीत का दावा किया, आखिलेश बोले- इम्तिहान बाकी
पंजाब में प्रचंड बहुमत मिलते देखकर आम आदमी पार्टी काफी उत्साहित है। आम आदमी पार्टी के अधिकारी ट्विटर हैंडल से पंजाब में पार्टी की होती जीत को देखकर ट्वीट किया गया है, जिसमें पंजाबवासियों को धन्यबाद दिया गया है। अधिकारी ट्विटर हैंडल से लिखा गया है कि “दिल खुश कर दित्ता पंजाबियों❤️अब बनेगा भगत सिंह जी के सपनों का रँगला पंजाब!”
दिल खुश कर दित्ता पंजाबियों❤️
— Aam Aadmi Party Delhi (@AAPDelhi) March 10, 2022
अब बनेगा भगत सिंह जी के सपनों का रँगला पंजाब!#AAPSweepsPunjab
आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान ने भी ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने गुरुद्वारा की तस्वीर साझा करते हुए पंजाबी में लिखा है, जिसका हिन्दी अनुवाद यह है कि “गुरुद्वारा श्री मस्तुआना साहिब में साष्टांग प्रणाम…पंजाब के सुनहरे भविष्य और सभी के कल्याण के लिए प्रार्थना की।”
ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ਼੍ਰੀ ਮਸਤੂਆਣਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਏ…ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸੁਨਿਹਰੇ ਭਵਿੱਖ ਅਤੇ ਸਰਬੱਤ ਦੇ ਭਲੇ ਦੀ ਅਰਦਾਸ ਕੀਤੀ… pic.twitter.com/0BXDaZV4w5
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) March 10, 2022
ये भी पढ़े: इन हस्तियों को रास नहीं आई ग्लैमर इंडस्ट्री, धर्म के लिए छोड़ दी चकाचौंध भरी जिंदगी