पटना: उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखनऊ स्थित प्रदेश मुख्यालय में घोषणा पत्र जारी किया। इस घोषणापत्र का नाम ‘उन्नति विधान’ घोषणा पत्र रखा गया है। इससे पहले कांग्रेस महिलाओं को लेकर शक्ति विधान और युवाओं के लिए भर्ती विधान घोषणा पत्र जारी कर चुकी है। घोषणा पत्र के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि यह जनता की इच्छाओं का सम्मान पत्र है।
कांग्रेस पार्टी की घोषणा पत्र जारी करते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि हमने दूसरी पार्टियों की तरह नकल करके घोषणा पत्र नहीं बनाया है। हमने जनता के बीच जाकर उनकी इच्छाओं का पता लगाया और फिर घोषणा पत्र तैयार किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि राज्य और देश में फिलहाल सबसे बड़ा मुद्दा महंगाई और बेरोजगारी है। इन समस्याओं को हमने एड्रेस किया है और सरकार बनने के बाद कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में युवाओं और बेरोजगारों के लिए बड़ी भर्ती निकालेगी।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनते ही 3 घंटे के अंदर सभी किसानों का कर्ज माफ हो गया। उसी तरह उत्तर प्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार आने के बाद की किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। साथ ही सब लोगों का बिजली बिल भी माफ कर दिया जाएगा। प्रियंका गांधी ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान जिन लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा, उन्हें हमारी सरकार मुआवजा देगी। इस बार उत्तर प्रदेश चुनाव में किसान एक बड़ा मुद्दा है। प्रियंका गांधी ने किसानों को खुश करने के लिए कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार आने के बाद 2500 में गेहूं और ₹400 में गन्ना की खरीद करेगी।
यह भी पढ़े : डिजिटल पत्रकार हैं तो हो जाइए सावधान ! सरकार ने बनाए कड़े नियम-कानून !
कांग्रेस के महासचिव प्रियंका गांधी ने पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के बागपत के व्यापारी की फेसबुक लाइव आकर आत्महत्या करने की घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राज्य के अंदर छोटे मझोले व्यापारियों के लिए कांग्रेस पार्टी प्रतिबद्ध है। कांग्रेस सरकार आने के बाद सूक्ष्म और लघु उद्योग के लिए क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट के तहत गारंटी लोन उपलब्ध कराया जाएगा जिससे व्यापारियों को व्यापार रिकवर करने में आसानी हो। प्रियंका गांधी छात्रों को लेकर भी कई ऐलान किया। इसमें ब्लॉक स्तर पर इंटरनेट सुविधा से युक्त पुस्तकालय बनवाना, 10वीं और 12वीं पास बेटियों को स्मार्टफोन और स्कूटी देना समेत अन्य कई लुभावने वादे शामिल है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी करने से पहले भारतीय जनता पार्टी के घोषणापत्र को झूठ का पुलिंदा बताया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि “भाजपा को अपने ‘घोषणापत्र’ का नाम धोखा पत्र रखना चाहिए 70 सालों की रट लगाने वाली भाजपा 5 सालों में अपनी घोषणा पत्र के 1/4 वादे भी नहीं पूरे कर पाई। न 5 सालों के काम का हिसाब नहीं भविष्य निर्माण का कोई विजन। इसीलिए कांग्रेस की प्रतिज्ञा को कॉपी पेस्ट करके अपना काम चला रही है।”
यह भी पढ़े : चुनाव प्रचार में तांत्रिक बने सिद्धू, सोशल मीडिया लोगों ने मीम बनाकर पर उड़ाया मजाक