पटना: डीजीपी से नेता बने और अब कथावाचक गुप्तेश्वर पांडे अक्सर चर्चाओं में रहते हैं। हाल ही में वायरल हुई तस्वीरों में वह अयोध्या में कथावाचन करते हुए देखे गए थे। इसके अलावा बिहार में वो सुशांत सिंह राजपूत के खुदकुशी और राजनीति में जाने के मुद्दा के कारण चर्चा में रहे थे। सुशांत सिंह राजपूत के खुदकुशी के बाद तत्कालीन डीजीपी रहे गुप्तेश्वर पांडे महाराष्ट्र सरकार पर काफी गर्म रुख अख्तियार किए हुए थे। इसी दौरान उन्होंने रिया चक्रवर्ती को औकात बताने की बात कही थी। हालांकि अब उन्होंने माफी भी मांग ली है।
हाल ही में उनसे सवाल किया गया था की क्या उन्हें रिया चक्रवर्ती पर दिए गए कमेंट का पछतावा है? इसके जवाब में गुप्तेश्वर पांडे ने कहा की उनके लिए औकात का अंग्रेजी में मतलब कद होता है। उनका मानना है कि इसे अपमानजनक माना गया इसलिए उन्होंने माफी मांग कर अपने शब्दों को वापस ले लिया था।
जानकारी के लिए आपको बता दें सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामले में बिहार की पुलिस मुंबई जांच करने गई थी। उस वक्त बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे थे। गुप्तेश्वर पांडे ने उस दौरान काफी बयानवाजी भी किया था। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार के लिए तल्ख तेवर भी अख्त्यार किया था। हालांकि बाद में सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच की जिम्मेदारी सीबीआई को सौंप दिया था। उस वक्त डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने इसे न्याय की जीत बताई थी। जांच के दौरान रिया चक्रवर्ती के घर वालों ने नीतीश कुमार पर कमेंट किया था। उसके बाद गुप्तेश्वर पांडे में रिया चक्रवर्ती पर पलटवार करते हुए कहा था कि उनकी औकात नहीं है कि नीतीश कुमार पर कुछ बोल सके। नीतीश कुमार के समर्थन से ही सुशांत के घर वालों को न्याय की उम्मीद जागी है।
हालांकि डीजीपी के पद से वीआरएस लेने के बाद यह चर्चाएं आम हो गई थी की गुप्तेश्वर पांडे जनता दल यूनाइटेड का हाथ थाम सकते हैं। वह चुनाव भी लड़ना चाहते थे। उनकी इच्छा थी कि वह बक्सर से चुनाव लड़े। इसके लिए उन्होंने जदयू की सदस्यता भी ली हालांकि ऐन मौके पर गुप्तेश्वर पांडे को टिकट नहीं मिल पाया। उसके बाद गुप्तेश्वर पांडे रॉबिनहुड बिहार के गाने के लिए भी काफी विवाद में रहे थे। राजनीति से मोह भंग होने के बाद उन्होंने आध्यात्म में अपना मन लगाया। अभी वह अयोध्या में कथा वाचन कर रहे हैं। हाल ही में कथा वाचन करते हुए गुप्तेश्वर पांडे का की तस्वीर वायरल हुई थी।
हालांकि ऐसा नहीं है कि गुप्तेश्वर पांडे ने ऐसा रूप पहली बार धारा हो। इससे पहले भी गुप्तेश्वर पांडे सिंगर और एक्टर के रूप में लोगों के सामने आ चुके हैं। उनका एक एल्बम भी आ चुका है जिसमें वह एक्टिंग भी कर चुके हैं।