पटना: कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भोपाल समेत पांच शहरों में धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ ग्वालियर, जबलपुर और नर्मदापुरम में भी दिग्विजय सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। दरअसल, कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने एक फोटो भी थी। उसे खरगोन में भड़की हिंसा का बताया गया, लेकिन बाद में उसे हटा दिया गया। इस पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से दिग्विजय सिंह पर जानबूझकर सांप्रदायिक हिंसा भड़काने का आरोप लगाया।
दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को बिहार के मुजफ्फरपुर का एक फोटो को खरगोन का बताकर ट्वीट किया था। फोटो में एक युवक धार्मिक स्थल पर भगवा झंडा लगा रहा था। इस मामले में दिग्विजय के खिलाफ भोपाल में कूटरचित दस्तावेज से धार्मिंक उन्माद फैलाने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ। इसके बाद ग्वालियर, जबलपुर और नर्मदापुरम में भी दिग्विजय सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। दिग्विजय सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सांप्रदायिक उन्माद के खिलाफ बोलने पर कितने ही मामले दर्ज हो जाए, मुझे फर्क नहीं पड़ता। वह फोटो खरगोन का नहीं था, इसीलिए मैंने ट्वीट डिलीट कर दिया।
खरगोन दंगे पर प्रश्न यथावत रहेंगे:
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने अपने ऊपर लग रहे आरोपों पर सफाई दी है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मेरे परिचित ने अनेक चित्र और वीडियो भेजे थे। उसमें यह चित्र भी भेजा था। मैंने अपने ट्वीट में इस आधार पर किसी भी धार्मिक स्थल पर हथियार लेकर झंडा लगाने के औचित्य पर प्रश्न किया था। उसके बाद भारतीय जनता पार्टी की शिकायत पर मेरे खिलाफ तमाम धाराओं में केस दर्ज हुए। हालांकि, इस चित्र के बारे में मुझे जैसे ही जानकारी मिली कि यह बिहार के मुजफ्फरपुर का है, मैंने तत्काल ट्वीट ही डिलीट कर दिया। इसके बाद खरगोन दंगे पर मेरे प्रश्न यथावत रहेंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता ने कहा कि यदि ट्वीट की गई फोटो गलत थी तो उसे मैंने हटा लिया था। भारतीय जनता पार्टी मेरे खिलफ एजेंडा चला रही है। मुझपर 1 नहीं, 1 लाख FIR दर्ज करें, मुझे डर नहीं है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि साम्प्रदायिक उन्माद के खिलाफ बोलने पर कितने ही मामले दर्ज हो जाएं, मुझे फर्क नहीं पड़ता। मैंने ट्वीट करके सवाल पूछा, क्या ये ठीक नहीं है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि वो खरगोन का घटना नहीं नहीं थी इसलिए मैंने ट्वीट डिलीट कर दिया।
ये भी पढ़े: जानें ‘जलियांवाला बाग’ नरसंहार का इतिहास, 21 साल बाद उधम सिंह ने लिया बदला