पटना: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सभी पार्टियां तैयारियों को लेकर जोर-शोर से लगी हुई है। इसी बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पार्टी के 125 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पहली सूची में 40 फीसदी महिलाओं को टिकट दिया गया है। उन्नाव रेप पीड़िता की मां को भी कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है। प्रियंका गांधी ने महिलाओं के नामों का एलान करते हुए कहा कि ये सभी महिलाएं संघर्ष करने वाली हैं। कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची में महिलाओं के साथ-साथ कुछ पत्रकार, एक अभिनेत्री और समाज सेवी भी शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि ‘125 उम्मीदवारों की सूची में से 50 महिलाएं हैं। हमने प्रयास किया है कि संघर्षशील और पूरे प्रदेश में नई राजनीति की पहल करने वाले प्रत्याशी हों। कांग्रेस पहली सूची में 40 फीसदी युवाओं को भी टिकट दिया गया है। हमारी कोशिश है कि हम इनके माध्यम से उत्तर प्रदेश की राजनीति को नई दिशा देने में कामयाब होंगे। उत्तर प्रदेश सरकार ने जिस प्रकार में उन्नाव रेप पीड़िता के किया उसे सभी ने देखा था। कांग्रेस पार्टी ने उनकी माँ को टिकट दिया है, जिससे वे सत्ता के जरिए अपनी बेटी और यूपी की बेटियों को न्याय दिला सकें।
यह भी पढ़े : यूपी में भाजपा के एक और विधायक ने दिया इस्तीफा, स्वामी प्रसाद मौर्या को बताया नेता !
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मां को मौका दिया है कि वे अपना संघर्ष जारी रखें। जिस सत्ता के जरिये उनकी बेटी के साथ अत्याचार हुआ, उनके परिवारको बर्बाद किया गया, वही सत्ता वे हासिल करें। बताया गया कि सोनभद्र नरसंहार के पीड़ितों में से एक रामराज गोंड को भी टिकट दिया है। वहीं आशा बहनों में से एक पूनम पांडेय को भी उम्मीदवार बनाया गया। कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची से यह साफ है कि पार्टी महिलाओं को आगे रखकर विधानसभा चुनाव में उतरेगी।
प्रियंका गांधी ने 125 उम्मीदवारों कहा सूची जारी करते हुए कहा कि इस लिस्ट में कुछ महिला पत्रकार हैं। एक अभिनेत्री हैं और बाकी संघर्षशील महिलाएं हैं, जिन्होंने कांग्रेस में रहते हुए कई साल संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जीतने और लड़ने की क्षमता देखकर महिला उम्मीदवारों को चुना है। आज उत्तर प्रदेश में तानाशाही सरकार है। हमारी कोशिश मुद्दों को केंद्र में लाने की है। नेताओं के कांग्रेस छोड़ने के सवाल पर प्रियंका गांधी ने कहा कि ‘ये हर चुनाव में होता है। कुछ लोग आते हैं, कुछ लोग जाते हैं और कुछ घबरा जाते हैं। हमारे संघर्ष के लिए हिम्मत की काफी जरूरी होती है, किसी के जाने से दुख तो होता ही है, लेकिन संघर्ष जारी रहेगा।
यह भी पढ़े : यूपी चुनाव में अकेले चुनाव लड़ेगी VIP, जल्द जारी होगी 165 उम्मीदवारों की सूची