पटना: बिहार में एंबुलेंस प्रकरण में के दौरान बीजेपी के सांसद राजीव प्रताप रूडी का नाम कई बार सामने आया था। आज राजीव प्रताप रूडी का नाम विमान उड़ाने के दरमियान आया। दरअसल राजीव प्रताप रूडी ने सोमवार को कोलकाता से दरभंगा के लिए विमान उड़ाया। जानकारी के लिए आपको बता दें कि राजीव प्रताप रूडी नेता के साथ-साथ एक पायलट भी हैं। उन्हें कई घंटों की फ्लाइट उड़ान की अनुभव भी है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सांसद राजीव प्रताप रूडी ने इंडिगो कंपनी की विमान को उड़ाया। उन्होंने कोलकाता से दरभंगा के लिए विमान को उड़ाया। इस दौरान उस विमान में बिहार सरकार के मंत्री संजय झा भी सवार थे। विमान के उड़ान भरने से पहले राजीव प्रताप रूडी ने केक काट कर खुशी का इजहार किया।केक काटने की तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया।
हालांकि राजीव प्रताप रूडी एक पायलट है इसके बावजूद उन्होंने इस मौके पर कहा कि विमान उड़ाने और दरभंगा के हवाई अड्डे पर उसे लैंड करवाना बिल्कुल अलग अनुभव था। उन्होंने आगे कहा कि दरभंगा एयरपोर्ट उत्तर बिहार के सबसे महत्वपूर्ण हवाई अड्डों में से एक है। साथ साथ यात्रियों के संख्याओं पर खुशी जताते हुए उन्होंने बिहार सरकार की जमकर तारीफ भी की है।
इस सफल हवाई उड़ान के बाद उस हवाई जहाज में सवार बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय झा ने कहा कि दरभंगा के लिए ये एक ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी विमान सेवा दरभंगा पहुंच चुकी है। इससे पूरे देश और समस्त विश्व को जोड़ा जाएगा।