पटना: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी अपने स्तर पर तैयारियों में जुट गई है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने आज यानी सोमवार को बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी किसी भी अन्य पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश चुनाव में सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ने का मौका देगी। हमने पहले ही यह ऐलान किया था कि हमारी पार्टी महिलाओं किए ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करेगी और हम इसके लिए प्रयास कर रहे हैं।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि हम उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में किसी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे। उत्तर प्रदेश में असली लड़ाई सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस पार्टी और भाजपा के बीच है और कांग्रेस पार्टी भारी बहुमत से सरकार में आएगी। प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस में कई कार्यकर्ताओं की यह राय है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं किया जाए और हम कार्यकर्ताओं की राय से सहमत है।
यह भी पढ़े: जनता दरबार में युवक ने सुनाई फ़रियाद, नीतीश बोले- किसी को बख्शा नहीं जाएगा
प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर कार्यकर्ताओं की बात सुनने वाली पार्टी है। कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ताओं की राय यह है कि हम उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अकेले लड़े और सभी सीटों पर लड़े। प्रियंका गांधी के इस ऐलान के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। हालांकि कार्यकर्ताओं में एक तबका ऐसा भी है जो इस फैसला से खुश नहीं है। राजनीतिक विशेषज्ञों की माने तो कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के जरिए देश में खुद को पुनः स्थापित करने की तैयारी कर रही है।
मालूम हो कि प्रियंका गांधी ने पहले ही ऐलान किया था कि कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 40% महिला प्रत्याशी को मैदान में उतारेगी। सरकार पर तंज कसते हुए प्रियंका ने कहा था कि भाजपा सरकार महिला सुरक्षा की बात करती है लेकिन उत्तर प्रदेश में महिलाएं बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है। आए दिन हत्या बलात्कार जैसी घटनाएं होती है, लेकिन पुलिस प्रशासन इसे रोकने में नाकाम है। कांग्रेस पार्टी 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 40% प्रत्याशी बनाएगी। प्रियंका ने कहा था कि ये सभी महिला प्रत्याशी जब उत्तर प्रदेश में जीत दर्ज करेंगे तभी महिलाओं की सुरक्षा हो सकेगी।
यह भी पढ़े: शहाबुद्दीन की बेटी की शादी में दिखेंगे कई महान हस्ती, 30 प्रकार के व्यंजन का हुआ इंतज़ाम!