पटना: बिहार के दरभंगा और गया की घटना से जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव बिहार आक्रोशित दिखाई दे रहे हैं। गुस्से का आलम यह है कि पप्पू यादव ने सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष के नेताओं को नाकारा करार दे दिया। इसके साथ-साथ उन्होंने विधानसभा स्पीकर के लिए ऐसे शब्द का प्रयोग किया, जिसे यहां लिखना उचित नहीं है। जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव ने विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा को कायर, कमजोर और नाकारा करार दिया है।
पूर्व सांसद पप्पू यादव ने बिहार विधान सभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा पर कई तरह के आरोप लगाए और कहा कि दोनों हल्ला कर रहे हैं दोनों ( विजय सिन्हा और उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद) हल्ला कर रहे हैं कि पुलिस प्रशासन उनकी नहीं सुनता है। बावजूद इसके इन लोगों की हिम्मत नहीं हो रही है कि सरकार से अपना समर्थन वापस ले सके। पप्पू यादव ने कहा कि जब पुलिस प्रशासन जनता के प्रतिनिधि को नहीं सुनता है तो जनता की कितना सुनता होगा यह सोचने वाला विषय है।
जाप पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव ने विधानसभा स्पीकर विजय सिन्हा को कायर करार दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश संजय जयसवाल कहते हैं कि मेरा थाना नहीं सुनता है, रामगढ़वा में थानेदार खुलेआम शराब बिकवाते हैं। इनके अलावा रूठी खुलेआम कहते हैं कि थाना मेरा नहीं सुनता। संजय जायसवाल खुलेआम कहते हैं कि नीतीश कुमार तालिबानी हो चुके हैं। पप्पू यादव ने कहा कि ऐसे में स्पीकर साहब को बताना चाहिए कि जब पुलिस प्रशासन उनकी नहीं सुनताहै तो बिहार की जनता को क्या सुनेगी।
यह भी पढ़े : बिहार विधानसभा में अशोक स्तम्भ पर नहीं होगा अशोक चक्र, बनेगा ‘स्वास्तिक’ तेजस्वी बोले…
पप्पू यादव यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे यहां तक कहा कि जो सरकार, मंत्री या विधायक राज्य के बेटियों की सुरक्षा नहीं कर सकते हैं, उसके खिलाफ आवाज करने की जरूरत है। राज्य में हालात बिल्कुल बेकाबू हो चुका है। स्पीकर संजय जयसवाल, तथा उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद तीनों नेताओं की बोली एक जैसी है। वे लोग एक साथ कहते हैं कि पुलिस प्रशासन उनकी नहीं सुनती है। तो फिर बिहार की जनता को बताना चाहिए कि वे लोग सरकार से समर्थन वापस क्यों नहीं लेते हैं?
जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव ने विपक्ष को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अंदर विपक्ष है ही नहीं। विपक्ष माफिया और अपराधी के नीव पर टिका हुआ है। जनता ने विपक्ष को सत्ता पक्ष से ज्यादा सीट दिया, लेकिन विपक्ष जनता की आवाज बनने के बजाय राजमहल में सो रहा है। पप्पू यादव पिछले दिनों पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का जिक्र करते हुए कहा कि छात्रों को दौरा दौरा कर दिया गया लेकिन विपक्ष की ओर से एक ट्वीट भी नहीं किया गया। बिहार में जहरीली शराब से आए दिन अनेक लोग मर रहे हैं लेकिन विपक्ष आज तक किसी से मिलने नहीं गया। जनता सब देख रही है और आने वाले समय में तय करेगी कि कौन सही है और कौन गलत।
यह भी पढ़े : साकिबुल गनी को मां ने गहना गिरवी रख कर दिलाया 3 बैट, तो तिहरा शतक मारा !