पटना: बिहार विधानसभा के शताब्दी समारोह को यादगार बनाने के लिए स्मृति के स्तंभ बनवाने का निर्णय लिया गया है। इस स्तंभ के शिखर पर स्वास्तिक चिन्ह को अंकित किया जाएगा। सरकार के इस फैसले के बाद बिहार के मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने इस पर आपत्ति जताई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का मानना है कि स्मृति के स्तंभ में स्वास्तिक का चिन्ह नहीं होना चाहिए बल्कि इसमें अशोक चक्र को अंकित किया जाना चाहिए था।
बिहार विधानसभा के शताब्दी समारोह को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित करने की कोशिश हो रही है। इसके लिए पिछले दिनों प्रबोधन कार्यक्रम में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को आमंत्रित किया गया था। प्रबोधन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ बिहार के तमाम बड़े नेता शामिल हुए थे। हैरान करने वाली बात यह है कि आयोजन के दिन जिस प्रकार से पक्ष विपक्ष एक साथ खुशी से मिल रहे थे, ऐसा लग रहा था मानो इस आयोजन से सभी पार्टी के नेता बेहद खुश हैं। लेकिन अब यह समारोह भी विवादों में आ गया है।
यह भी पढ़े : यूपी सरकार ने CAA विरोधी प्रदर्शनकारियों को भेजे गए नोटिस लिए वापस, जानिए मामला !
दरअसल, विवाद शुरू हुआ है एक स्तंभ को लेकर जिसका निर्माण अभी होना है। शुक्रवार को तेजस्वी यादव के कार्यालय के अधिकारी ट्विटर हैंडल से कहा गया कि “बिहार विधानसभा के शताब्दी समारोह की स्मृति में विधानसभा के मुख्य द्वार के सामने एक स्तंभ बन रहा है। आजादी के बाद देश का यह प्रथम ऐसा स्तंभ होगा जिसमें अशोक चक्र नहीं है। नीतीश सरकार ने देश की धर्मनिरपेक्ष छवि को ध्वस्त करते हुए अशोक चक्र की जगह स्वास्तिक चिन्ह लगाया है।”
बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह की स्मृति में विधानसभा के मुख्य द्वार के सामने एक स्तम्भ बन रहा है।
— Office of Tejashwi Yadav (@TejashwiOffice) February 18, 2022
आजादी के बाद देश का यह प्रथम ऐसा स्तम्भ होगा जिसमें अशोक चक्र नहीं है। नीतीश सरकार ने देश की धर्मनिरपेक्ष छवि को ध्वस्त करते हुए अशोक चक्र की जगह स्वास्तिक चिन्ह लगाया है। pic.twitter.com/J6OxWq8lxs
राष्ट्रीय जनता दल के स्तंभ को लेकर दिए गए बयान पर अब तक सत्तारूढ़ पार्टी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। लेकिन यह अनुमानित है कि अब राज्य में इसको मुख्य विपक्षी पार्टी राजद एक बड़ा मुद्दा बनाकर सरकार को घेरने की कुछ करेगी। अलंकित देखना काफी दिलचस्प होगा कि सत्तारूढ़ दल की ओर से इस प्रकार कुछ प्रतिक्रिया दी जाएगी।
यह भी पढ़े : साकिबुल गनी को मां ने गहना गिरवी रख कर दिलाया 3 बैट, तो तिहरा शतक मारा !