पटना: रणजी ट्रॉफी में बिहार और मिजोरम के मैच में साकिबुल गनी ने विश्व रिकॉर्ड बनाया है। वह अपने पहले मैच में तिहरा शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। मिजोरम के खिलाफ मैच में उन्होंने 405 गेंदों में 341 रन बनाकर विश्व रिकॉर्ड कायम कर दिया है। साकिबुल गनी ने 56 चौके और 2 छक्के की मदद से 341 रन बनाए। चार दिवसीय रणजी ट्रॉफी मैच में उन्होंने 84 दशमलव 20 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।
बिहार से खेलने वाले साकिबुल गनी ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर शानदार रिकॉर्ड बनाया है और मध्य प्रदेश के अजय रोहिड़ा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। गणित से पहले मध्य प्रदेश के अजय ने अपने डेब्यू मैच में 267 रन की पारी खेली थी। रोहेरा ने साल 2018-19 में हैदराबाद के खिलाफ का रिकॉर्ड बनाया था। लेकिन अब इस रिकॉर्ड को बिहार के साकिबुल गनी ने तोड़ दिया है।
इस मैच में साकिबुल ने बबलू कुमार के साथ 557 रन की साझेदारी की। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सर्वोच्च साझेदारी का कुमार संगकारा और महेला जयवर्धन के नाम है। श्रीलंका में इन दोनों विगत बल्लेबाजों ने साल 2006 में श्रील दक्षिण अफ्रीका के लिए 624 रनों की साझेदारी की थी। रणजी ट्रॉफी में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड महाराष्ट्र के स्वप्रिल गुगले और अंकित बावने के नाम है। इन दोनों बल्लेबाजों ने 2016-17 में 594 रन की साझेदारी की नबाद थी। बिहार के साकिबुल गनी और बबलू कुमार ने 557 रन की साझेदारी की।
यह भी पढ़े : यूपी सरकार ने CAA विरोधी प्रदर्शनकारियों को भेजे गए नोटिस लिए वापस, जानिए मामला !
कौन हैं साकिबुल गनी :
साकिबुल गनी बिहार के मोतिहारी के रहने वाले हैं। वह अब तक बिहार के लिए 14 लिस्ट ए मुकाबले खेल चुके हैं। इन मैचों में उन्होंने 1 शतक के साथ 370 रन बनाए हैं। इसके अलावा गनी 11 T20 मैच भी खेल चुके हैं। इन मैचों में उन्होंने अर्धशतक की मदद से 192 रन बनाए हैं। मौजूदा टूर्नामेंट की बात करें तो साकिबुल की पारी की बदौलत भी मिजोरम के खिलाफ अपनी पहली पारी में बिहार ने 5 विकेट पर 668 रन बनाए। इसके बाद टीम ने पारी की समाप्ति की घोषणा कर दी है। गनी ने अपने धुआंधार पारी के बदौलत विश्व रिकॉर्ड बना दिया है, जिसकी चर्चा अब देश और दुनिया में हो रही है।
बैट खरीदने के लिए मां गिरवी रखें गहना :
आज दुनिया भर में बिहार के साकिबुल गनी की चर्चा हो रही है। लेकिन उनकी कामयाबी के पीछे एक लंबा संघर्ष रहा है। बिहार के इस क्रिकेटर के पास कभी बैट खरीदने तक के लिए पैसे नहीं थे तब मैंने अपने गहने गिरवी रखकर बेटे को बैट दिलवाया था। गनी के भाई ने बताया कि एक अच्छे बैट की कीमत 30 से 35 हजार थी। और एक मध्यवर्गीय परिवार के लिए इसे खरीद पाना एक सपने जैसा था। लेकिन, मां पिताजी में पैसे को कभी भाई की क्रिकेट में बाधा नहीं बनने दिया। जब भी आर्थिक समस्या उत्पन्न होती थी मां गहना तक गिरवी रख देती थी।
यह भी पढ़े : लालू यादव के समर्थन में आईं प्रियंका गांधी, कहा- जो BJP के सामने झुके नहीं…
बैटखरीदकर मां बोली – तीन शतक लगा कर आना :
साकिबुल गनी की सफलता के बाद जब मीडिया ने उनके परिवार से बातचीत की तो गनी के भाई ने बताया कि जब हुए रणजी ट्रॉफी खेलने जा रहे थे तो मां ने गहना गिरवी रखकर उनके लिए 3 बेट खरीदी थी। जाने के वक्त मां ने गनी को 3 बैट दिए और बोलीं – जाओ बेटा तीन शतक लगा कर आना। आज गनी अपनी मां की बात मान कर विश्व रिकॉर्ड बना दिया है, जिसके बाद सिर्फ उनकी मां और परिवार ही नहीं बल्कि पूरा देश और कहे तो विदेश गनी की बल्लेबाजी का फ्रेंड बन चुका है और उनके तारीफों की कसीदे पढ़ रहा है।