पटना: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के सातों चरण की मतदान समाप्त हो गई है। अब सभी को 10 मार्च का इंतजार है। इस दिन तस्वीर साफ हो जाएगी कि इस बार जनता ने देश के सबसे बड़े राज्य की सत्ता पर किसे बैठाया है। वैसे इससे पहले एग्जिट पोल के आंकड़े जो कहानी बयां कर रहे हैं, उससे तो ये लगता है कि उत्तर प्रदेश में एक बार फिर कमल खिलने वाला है। हालांकि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने दावा किया था कि इस बार उत्तर प्रदेश में उनके गठबंधन को 300 सीट पर जीत मिलेगी। लेकिन उनका ये दावा एग्जिट पोल के आंकड़ों में हवाहवाई साबित हो रहा है। आईए जानते हैं एग्जिट पोल के आंकड़ो के मुताबिक उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार बनने जा रही है।
न्यूज 24-टुडेज़ चाणक्य:
न्यूज 24-टुडेज़ चाणक्य के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में एक बार फिर कमल खिलेगी। यूपी के सभी 403 सीटों पर मतदान सम्पन्न हो चुका है। न्यूज 24-टुडेज़ चाणक्य के एनलिसिस के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी को 403 में से 294 सीटें मिलने का अनुमान है। इसमें ब्राह्मण समाज के लोगों का 65 फीसदी, राजपूत समाज के लोगों का 71 फीसदी, जाटव समाज के लोगों का 34 फीसदी, अनुसूचित जाति का 45 फीसदी और मुसलमान का 8 फीसदी वोट शामिल हैं। इसके अलावा भी कई जातियां है, जो भाजपा के पक्ष में वोट की है।
इंडिया टुडे एक्सिस:
इंडिया टुडे एक्सिस माय के एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत मिलता दिख रहा है। इस पोल के एनलिसिस के मुताबिक भाजपा 288 से 326 सीटें जीत सकती हैं। वहीं, समाजवादी पार्टी को 71 से 101 सीटें पा सकती है। इसके अलावा कांग्रेस की झोली में 1 से 3 सीटें ही मिलती दिख रही हैं। बसपा को 3 से 9 और अन्य 2 से 3 सीटें पा सकती हैं।
ये भी पढ़े: बिहार की राजनीति पर पड़ेगा यूपी चुनाव का असर, तेजस्वी-सहनी के भविष्य का होगा फैसला
टाइम्स नाउ:
टाइम्स नाउ वीटो एग्जिट पोल मुताबिक, उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को 225 सीटें मिल सकती है। वहीं सपा को 151 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा बसपा को 14, कांग्रेस 9 और अन्य को 4 सीटें मिल सकती हैं।
क्या होता है एग्जिट पोल:
सर्वे एजेंसियां वोट डालने के बाद पोलिंग बूथ से बाहर निकलने पर मतदाताओं से सवाल पूछती है। इस दौरान वोटर से कुछ सवाल किया जाते हैं। इसके आधार पर डाटा तैयार किया जाता है। एग्जिट पोल का प्रसारण सभी चरणों के मतदान खत्म होने के बाद किया जाता है। इसका कारण है कि यदि पहले इसे जारी कर दिया जाए तो मतदाता प्रभावित हो सकते हैं। इस बार विधानसभा चुनाव में कई सर्वे एजेंसियां पोलिंग बूथ से बाहर निकलने पर मतदाताओं से सवाल पूछें, जिसके आधार पर एग्जिट पोल तैयार किया गया है।
ये भी पढ़े: Women’s Day: इन महिलाओं ने राजनीति में हासिल किया ख़ास मुकाम!