पटना: रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने रविवार को बुलेट ट्रेन परियोजना की समीक्षा की। बैठक में इस प्रोजेक्ट की कार्यान्वयन एजेंसी नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंधक निर्देशक ने रेलमंत्री को परियोजना की स्थिति के बारे में बताया। बुलेट ट्रेन परियोजना अहमदाबाद से मुंबई के बीच शुरु की जायेगी। अश्वनी वैष्णव ने इसकी जानकारी ट्वीट के जरिए दी है।
बुलेट ट्रेन परियोजना में कुल 1396 हेक्टेयर में से 1035 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण किया जा चुका है। इसमें से 74 फ़ीसद हिस्सा गुजरात में है और करीब 25 फ़ीसदी भूमि महाराष्ट्र में है। गुजरात और दादर नगर हवेली में 5 स्टेशनों और 350 किलोमीटर से 325 किलोमीटर के अलाइमेंट का ठोके दिए जा चुके हैं। इस क्षेत्र के करीब 90 फ़ीसदी जमीन ठेकेदारों को सौंप दी गई है। साथ हीं इस काम को पूरा करने में लगभग 22000 लोग और 300 से भी अधिक मशीनरी लगी हुई है।
ये भी पढ़े: शाहनवाज हुसैन के बंदूक थामते हीं दंग रह गए अफसर, निरीक्षण को पहुंचे थे मुंगेर!
अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई है कि ठेकेदारों ने इस प्रोजेक्ट से संबंधित 750 स्थानों पर भू तकनीकी जांच पूरी कर ली है, तथा बाकी जगह पर जांच की प्रक्रिया जारी है। फिलहाल 10 से अधिक साइट पर निर्माण कार्य जारी है। ठेकेदारों को बुलेट ट्रेन परियोजना प्रोजेक्ट से संबंधित 5300 से अधिक ड्राइंग एनएचएसआरसीएल दी जा चुकी है। 6 जगह पर पायल कास्टिंग का परीक्षण पूरा कर लिया गया है। बाकी 8% काम और गुजरात के तीन स्टेशनों का ठेका साल के अंत तक दे दिया जाएगा। वहीं रोलिंग स्टाफ डिपो के लिए अगले साल ठेका दे दिया जायेगा।
महाराष्ट्र में अभी भूमि अधिग्रहण का कार्य लटका हुआ है। इससे बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में देरी की संभावना जताई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि महाराष्ट्र में जब तक 80% जमीन का अधिग्रहण नहीं हो जाता है तब तक अलाइनमेंट का टीका नहीं दिया जा सकता है। महाराष्ट्र में चल रही भूमि भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया इस प्रोजेक्ट में बड़ी बाधा बनी हुई है। कोरोना महामारी में कमी आने के बाद भूमि अधिग्रहण और टेंडर प्रक्रिया को अंतिम दिया जाएगा। इसके बाद परियोजना के संबंध में नई समय सीमा तय की जाएगी। मुंबई में कुल 508 किलोमीटर लंबी भूमि अधिग्रहण कार्य लटका है।
नए रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने मेट्रो रेल परियोजना की पर अधिकारियों से बात की। इसकी जानकारी मंत्री जी ने ट्वीट के जरिए साझा किया। साथी अश्वनी वैष्णव ने बुलेट ट्रेन परियोजना में तेजी लाने की बात कही है। कोरोना के कारण मेट्रो रेल परियोजना की रफतार में धीमी आई है। जिसे फिर से रफ्तार देने की जरुरत है।
ये भी पढ़े: रेलमंत्री बनते हीं अश्वनी का निर्देश, दो शिफ्ट में काम करेंगे रेलवे कर्मचारी