पटना: उत्तर प्रदेश सहित 5 अन्य राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भारतीय जनता पार्टी को बढ़त मिलती दिख रही है। वहीं, 5 अन्य राज्यों के चुनाव में कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन काफी खराब दिख रहा है। यूपी में कांग्रेस दहाई के आकड़े से भी दूर है। वहीं, पंजाब में कांग्रेस अपनी सरकार आम आदमी पार्टी के हाथों गवाती नजर आ रही है। इस बीच नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड ने बिहार से बाहर जबरदस्त प्रदर्शन किया है। जदयू के एक उम्मीदवार ने धमाकेदार जीत हासिल की है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड के कैंडिडेट ने भारतीय जनता दल के प्रत्याशी को चुनावी मैदान में धूल चटाया है। भाजपा की आंधी के बीच जदयू ने एक सीट पर सफलता हासिल कर ली है। मणिपुर में जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार नेअपना खाता खोला है। मणिपुर की तिपइमुख सीट से जनता दल यूनायटेड के कैंडिडेट नंगुसंगलुर सानाटे ने जीत हासिल की है। तिपइमुख सीट से जदयू उम्मीदवार नंगुसंगलुर सानाटे ने भाजपा कैंडिडेट चल्टन लियन अमो को 1249 वोटों के अंतर से चुनावी मैदान में मात दी है।
ये भी पढ़े: यूपी के रुझान को देखकर ट्विटर पर मीम्स की बौछार, लोगों ने ली कांग्रेस की चुटकी
चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, मणिपुर के तिपइमुख विधानसभा सीट से जनता दल यूनायटेड के कैंडिडेट नंगुसंगलुर सानाटे को 6267, भारतीय जनता दल के प्रत्याशी चल्टन लियन अमो को 5018 और नेशनल पीपुल्स पार्टी के प्रत्याशी के थांगथटलिंग सिनेट को 1315 वोट मिले हैं। जबकि 128 लोगों ने नोटा (NOTA) का बटन दबाया है। मणिपुर में एक सीट पर जीत दर्ज करने के अलावा जनता दल यूनाइटेड चार अन्य सीटों पर भी आगे चल रही है। चुनाव आयोग के हालिया आंकड़ों के अनुसार, जदयू को मणिपुर में एक लाख 22 हजार से ज्यादा वोट मिले हैं।
उत्तर प्रदेश सहित 5 अन्य राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के रुझानों को देखे तो कांग्रेस पार्टी सबसे बड़ी लूजर बनकर उभरी है। कांग्रेस को पंजाब की सत्ता तो गंवा ही दी, साथ ही साथ उत्तर प्रदेश में बिल्कुल बेअसर दिखी है। इसी प्रकार उत्तराखंड में भी कांग्रेस की प्रदर्शन काफी खराब है। यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर- इन पांच राज्यों की कुल 690 सीटों पर मतगणना चल रही है। ताजा रुझानों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में बीजेपी- 274, सपा- 126, बीएसपी- 1, कांग्रेस- 1 और अन्य- 1 से आगे चल रही है।
ये भी पढ़े: यूपी में भाजपा 250 पार, साइकिल की निकली हवा, पालियाल में हारे अमरिंदर सिंह