पटना: राम जन्म भूमि ट्रस्ट के जमीन विवाद का मुद्दा चित्रकूट में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आदिवासी बैठक में भी उठा। इस विषय को लेकर जनता और विपक्ष सबों की नजरे संघ की बैठक पर था। अनुमान लगाया जा रहा था कि संघ के बैठक में चंपत राय को ट्रस्ट के महामंत्री पद से हटाया जा सकता है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। चित्रकूट पहुंचे चंपत राय ने अपनी बात संघ के सामने रखी और संघ ने शर्तों के साथ फिलहाल दे दिया है। सूत्रों ने बताया कि चंपत राय की सफाई पर संघ के पदाधिकारी पूरी तरह संतुष्ट नहीं है। उन्हें संघ की अदालत से क्लीन चिट नहीं मिली है। फिलहाल संघ शीर्ष नेतृत्व ने चंपत राय को महामंत्री पद से नहीं हटाया है।
संघ ने चंपत राय को इस विवाद पर किसी भी हाल में बयानबाजी न करने की हिमायत दी है। इसी शर्त पर उन्हें पद पर बनाए रखने का फैसला लिया गया है। साथ हीं यह भी कहा गया है कि इस मामले में कहीं न कहीं तो चूक हुई है। संघ की छवि को इससे बहुत बदनामी हुई है। संघ के तरफ से यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि अगर श्री राम जन्मभूमि विवाद फिर से तूल पकड़ता है तो चंपत राय को पद से हटाया भी जा सकता है।
ये भी पढ़े: आयोग का दावा , अगले साल मार्च तक पूरा होगा जम्मू कश्मीर परिसीमन का कार्य
उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों का चुनाव करीब है। ऐसे में अगर चंपत राय को हटाया गया तो लगेगा कि आरोप की पुष्टि संघ की तरफ से कर दी गई है। विपक्ष ने श्री राम जन्मभूमि विवाद मामले में हुई गड़बड़ी के बाद भी कोई एक्शन न लिए जाने को मुद्दा बनाया तो हिंदू समाज को ठेस पहुंच सकती है। इसीलिए मुद्दे को ठंडा करने की कोशिश संघ के द्वारा कि जा रही है।
सूत्रों ने बताया कि चंपत राय संघ के सामने कहा कि उन्होंने जो भी किया वह कानून के दायरे में रहते हुए किया। मंदिर के लिए जमीन को खरीदा गया वह वास्तु शास्त्र के लिहाज से बेहद जरूरी था। राम जन्मभूमि मंदिर की संरचना बिना उस जमीन की पूरी नहीं होती। साथ हीं मथुरा में यह भी कहा कि जो भी निर्णय लेगा मैं उसे स्वीकार करूंगा मैंने अपना पूरा जीवन हिंदुत्व के लिए समर्पित किया है।
संघ की बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत के साथ पांचो सह सरकार्यवाह और अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक में कहा गया कि इस आरोप से संघ की छवि खराब हुई है। साथ हीं इस बात का भी इशारा किया की वे चंपत राय की बातों से संतुष्ट नहीं है। बैठक में इस बात का भी निर्णय लिया गया कि राम जन्मभूमि की तरफ से खरीदी जा रही जमीन पर पूरी तरह रोक रहेगी। चंपत राय को यह भी आदेश दिया गया कि वह मीडिया या किसी अन्य लोगों से भी इस विवाद पर बात नहीं करेंगे।
ये भी पढ़े: रेल मंत्री ने की बुलेट ट्रेन परियोजना में तेजी की बात, महाराष्ट्र में अधिग्रहण कार्य लटका